'देर रात अपने साथी के साथ सो रहे थे, सुबह कमरे में देखा तो...', एसएचओ की पूरी कहानी सुन उड़ जाएंगे होश

Etah News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कमरे में एसएचओ का शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के धौलपुर जिला के धौरा के रहने वाले एसएचओ की एटा में पोस्टिंग थी। बीती देर रात अपने साथी के साथ कमरे में सोये थे। सुबह वह मृत मिले। घटना अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की है। इसकी सूचना मिलते ही परिजन एटा के लिए चल दिए। जब वो यहां पहुंचे तो इस हाल में एसएचओ को देख उनके होश उड़ गए। परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। किसी तरह वहां मौजूद लोगों ने उन्हे समझाया। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

etah

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रात में सोने गए एसएचओ का मृत मिलने पर पुलिस महकमा भी हैरान हैं। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।

एक अन्य मामले में एटा की रहने वाली महिला पति के साथ गाजियाबाद में रहती थी। गांव नरैनीपुर निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पति शव लेकर गांव आ गया। जानकारी होने के बाद पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+