UP News: सीएम योगी करेंगे हाथरस का दौरा, मुख्यमंत्री खुद रख रहे मामले पर कड़ी नजर

UP News: हाथरस में हुए दर्दनाक हादसे के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हाई अलर्ट पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को घटनास्थल का दौरा करेंगे। सीएम योगी ने घटना की जांच के लिए एडीजी आगरा और कमिश्नर अलीगढ़ के नेतृत्व में टीम गठित की है। टीम को 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। योगी सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

वहीं जिला प्रशासन ने जन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 05722227041 और 05722227042 जारी किए हैं। अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी ने बताया कि मरने वालों की संख्या 87 है। जबकि 18 घायल हैं। जो अब खतरे से बाहर हैं। हालांकि मृतकों की सही संख्या की पुष्टि में कुछ समय लग सकता है।

cm yogi

सीएम योगी खुद स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं। सीएम योगी अपने सरकारी आवास पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने मुख्य सचिव और डीजीपी प्रशांत कुमार के साथ-साथ मंत्री असीम अरुण, संदीप सिंह और लक्ष्मी नारायण चौधरी को घटनास्थल पर भेजा है। सीएम ने कहा है कि घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शकुंतला देवी नाम की एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धार्मिक सभा से निकल रहे लोगों के बीच सड़क पर उबड़-खाबड़ होने की वजह से भगदड़ मच गई।

हाथरस हादसे में हताहतों के संबंध में जानकारी के लिए जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराए गए हेल्पलाइन नंबरों के अलावा लोग आगरा जोन कंट्रोल 7839866849, अलीगढ़ रेंज कंट्रोल 7839855724, आगरा रेंज कंट्रोल 7839855724, हाथरस कंट्रोल 9454417377, एटा कंट्रोल 9454417438 और अलीगढ़ कंट्रोल 7007459568 पर संपर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+