UP News: चुनाव परिणाम से पहले रिलेक्स मूड में नजर आये सीएम योगी, बच्चों को किया प्यार, गाय को खिलाया खाना
UP News: लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान से मुक्त होने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद ही रिलेक्स नजर आ रहे हैं। सोमवार को महाराजगंज के प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों के साथ वक़्त गुजरा और उन्हें खूब स्नेह दिया।
महाराजगंज में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चों से मुलाकात के अलावा पशुओं को दुलार किया। उन्होंने गाय और बच्चों को भी खाना खिलाया। ज्ञात हो कि सीएम योगी चुनावी भागदौड़ में बेहद व्यस्त थे और लगातार क्षेत्रों का दौरा कर प्रत्याशियों के लिए मतदान की अपील कर रहे थे। इसी पूर्व कल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शहीद अशफाकउल्ला खां प्राणि उद्यान जाकर गेंडे को केले भी खिलाएथे। इसके अलावा सीएम को बाघ के बड़े के पास जाकर भी उसे देखा था।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव का परिणाम आने वाला है। कल 4 जून को देशभर की लोकसभा सीटों पर सम्पन्न हुए मतदान के बाद मतगणना होगी। भाजपा ने अपने पूरे प्रचार अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जमकर उपयोग किया। सीएम योगी ने भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर यूपी समेत अन्य राज्यों की सेटों पर कई बार पहुंचकर मतदाताओं से संवाद स्थापित किया।
यह भी पढ़ें UP News: सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव के दौरान जमकर बहाया, भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल












Click it and Unblock the Notifications