UP News: सीएम योगी ने लोकसभा चुनाव के दौरान जमकर बहाया, भाजपा के पक्ष में बनाया माहौल

Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव का परिणाम आने वाला है। कल 4 जून को देशभर की लोकसभा सीटों पर सम्पन्न हुए मतदान के बाद मतगणना होगी। भाजपा ने अपने पूरे प्रचार अभियान के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जमकर उपयोग किया। सीएम योगी ने भाजपा के स्टार प्रचारक के तौर यूपी समेत अन्य राज्यों की सेटों पर कई बार पहुंचकर मतदाताओं से संवाद स्थापित किया।

सीएम योगी ने अपनी गृहसीट गोरखपुर में भी सात से अधिक रैली, कार्यक्रम और रोड शो किए। सीएम कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में 8 चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसमें से ज्यादातर में प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी स्वयं भी शामिल रहे।

yogi 600 jpg

3 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग 13 मई को रोड शो, 14 मई को कार्यकर्ता सम्मेलन, 14 मई को नामांकन, 21 मई को नारी वंदन सम्मेलन में भी हिस्सा लिया। उन्होंने 25 मई और 27 मई को जनसभा की और 27 मई को ही वाराणसी के अधिवक्ता से संवाद किया।

वहीं लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने जमकर पसीना बहाया। राजनाथ के नामांकन से पूर्व 29 अप्रैल को रोड शो किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी ने 14, 15, 16 और 17 मई को विभिन्न जनसभाओं में भी हिस्सा लिया।

यह भी पढ़ें पीएम मोदी ने किया 125 दिन का रोडमैप तैयार, UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बताया प्लान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+