UP News: सीएम योगी ने बाबा विश्वनाथ के श्रृंगार के लिए भेजी विशेष गुलाल, इस वृक्ष के पत्तों किया गया तैयार
UP News: देशभर में रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे को रंग लगाकर और गले मिलकर बधाई दे रहे हैं। इसी बीच बाबा विश्वनाथ को कचनार वृक्ष के फूलों से बना हर्बल गुलाब अर्पित किया गया है।
राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. अजित कुमार शाहनी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कचनार वृक्ष के फूलों से बना हर्बल गुलाल दिया गया। कचनार वृक्ष को रामराज्य के दौरान अयोध्या का राज्य वृक्ष माना जाता था। इसको अयोध्या के राजध्वज में भी स्थान दिया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न तीर्थ स्थलों और बाबा काशी विश्वनाथ की सेवा में इसे अर्पित करने के लिए भेजा है। जिसे होली के अवसर पर बाबा विश्वनाथ को चढ़ाया गया।













Click it and Unblock the Notifications