UP News: सीएम योगी ने हाथरस हादसे की जांच के दिए आदेश, मृतकों को दी 2-2 लाख की वित्तीय सहायता

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस हादसे की जांच कराने की घोषणा की है। सीएम योगी ने जिम्मेदार लोगों और इसमें शामिल किसी भी साजिशकर्ता को दंडित करने फैसला किया है। उन्होंने अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह घोषणा की और कहा कि राज्य सरकार पूरी घटना की जांच कर रही है। सीएम योगी ने इस त्रासदी पर सियासत करने वाले राजनीतिक दलों की आलोचना भी की है। सीएम योगी ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है।

हाथरस हादसा सिकंदरा में दोपहर 3 से 3:30 बजे के बीच हुआ। जहां स्थानीय आयोजकों ने भोले बाबा के लिए सत्संग का आयोजन किया था। मंच पर कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब प्रवचन कर्ता मंच से उतर रहे थे तो भक्त उनकी ओर दौड़े और सेवादारों ने उन्हें रोक दिया। जिससे भगदड़ मच गई। मामले की जांच के लिए अलीगढ़ के मंडलायुक्त सहित एडिशनल डीजी आगरा के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है और तत्काल रिपोर्ट देने को कहा गया है।

cm yogi

घटना के बाद राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी घटनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं। साथ ही राज्य सरकार के तीन मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण, संदीप सिंह और असीम अरुण घायलों के इलाज की व्यवस्था में मदद कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Recommended Video

    UP News: सीएम योगी ने हाथरस हादसे की जांच के दिए आदेश, मृतकों को दी 2-2 लाख की वित्तीय सहायता

    भारत सरकार और राज्य सरकार ने इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के लिए वित्तीय सहायता की घोषणा की है। मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+