'गोली किसी यादव को भी लग सकती थी..,' सीएम योगी ने मंगेश एनकाउंटर पर अखिलेश के बयान पर किया पलटवार
CM Yogi News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के मंगेश यादव एनकाउंटर पर दिए बयान का पलटवार किया है। अंबेडकर नगर पहुंचे सीएम योगी ने सपा पर जमकर निशाना साधा।
गुंडों की फौज थी सपा में
सीएम योगी ने कहा कि जब सपा सरकार में रही है उनके साथ गुंडों की पूरी फौज रही है। सपा के लोग उन्हें अपना शागिर्द मानते थे।
बड़ा गुंडा, बड़ा ओहदा
सीएम ने कहा कि सपा कार्यकाल में यही डिग्री होती थी। जितना बड़ा गुंडा होता था उसे उतना बड़ा ओहदा मिलता था।

जाति के नाम पर बांट रही लोगों को
समाजवादी पार्टी को कुर्सी का लोभ है। पद पाने के लिए जाति की गंदी राजनीति कर रहे हैं।
सत्ता विरासत में मिल सकती है बुद्धि नहीं
सीएम योगी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव पर निशाना साधा, कहा सत्ता विरासत में मिल सकती है बुद्धि नहीं।
सीएम हीड़ी पकड़िया में 12 अरब 31 करोड़ रुपए से जुड़ी परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हम विकास, सुरक्षा और खुशहाली ला रहे जबकि सपा और कांग्रेस को सिर्फ माफियाओं की फिक्र रहती है। सपा के राज में माफियाओं की जिले जिले में समानांतर सरकार चलती थी। पहले माफिया त्योहार नहीं होने देते थे। अब माफियाओं की छुट्टी हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications