UP News: नाबालिग को 50 हजार रुपए में खरीदकर करते रहे 'हैवानियत', फिर जी भरकर दूसरों को बेचा, पिता-भाई भी शामिल

UP News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग हैरान हैं। संभल जिले में एक नाबालिग बेटी को उसके पिता और चचेरे भाई ने पचास हजार रुपये में बेच दिया।

बेटी को खरीदने वाले लोग उसके साथ दरिंदगी करते रहे। मासूम के साथ लोगों ने हैवानियत की हदें पार की उसके बाद जब जी भर गया तो दूसरे को बेच दिए। इस तरह 5 महीने में करीब चार बार उसका सौदा हुआ।

up-news-by-buying-a-minor-for-rs-50-thousand-he-kept-committing-savagery

जिसने भी खरीदा उसके जिस्म को नोंचता रहा। उसके बाद जब वह गर्भवती हुई तो किसी तरह दरिंदों के चंगुल से मुक्त होकर भाग निकली। बाद में पूरा मामला सामने आया तो लोग हैरान रह गए।

दरअसल 5 दिन पहले मुरादाबाद जीआरपी को रेलवे स्टेशन पर एक लड़की बेहोशी की हालत में मिली थी। लड़की को लेकर जीआरपी की टीम जिला अस्पताल में गई जहां उसका इलाज कराया गया। इलाज के दौरान पता चला की लड़की गर्भवती है।

उसके बाद पीड़िता को बाल कल्याण समिति में पहुंचाया गया। वहां पहुंचने के बाद बाल कल्याण समिति के लोगों द्वारा काउंसलिंग की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल लड़की को वन स्टाफ सेंटर में रखा गया है।

नाबालिक ने बताया कि 5 महीने पहले उसके पिता ने 50 हजार रुपए में दिल्ली की जीबी रोड पर एक शख्स को उसे बेच दिया था। खरीदने वाले उसके साथ बार-बार रेप करते रहे। उसके बाद खरीदने वाले ने दूसरे को बेच दिया।

इस तरह 5 महीने में करीब चार बार उसे बेचा गया। जो भी शख्स उसे खरीदता उसके साथ हैवानियत की हदें पार करता। फिलहाल इस मामले में बाल कल्याण समिति द्वारा पीड़िता के पिता और फुफेरे भाई समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+