UP News: BSP सांसद अतुल राय को मिली जमानत, 4 सालों से जेल में रहे बंद, कैंसर से हैं ग्रसित
UP News: बसपा सांसद अतुल राय को आखिरकार बड़ी राहत मिली है। अतुल राय को गैंगस्टर एक्ट में मंगलवार को जमानत मिली है। उनके वकील दिव्यांश राय ने बताया कि सांसद अतुल राय फीयोक्रोमोसाइटोमा नामक दुर्लभ ट्यूमर से ग्रसित हैं। उनकी स्वास्थ्य संबंधी हालत ठीक नहीं है।
वकील ने बताया कि यह एक प्रकार का कैंसर है। उनके दाहिने फेफड़े में इस ट्यूमर के लक्षण पाए गए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली एम्स भेजने को कहा है। तमाम अटकलों के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अतुल राय को गैंगस्टर एक्ट में जमानत दे दी।

बता दें कि अतुल राय पिछले 4 सालों से जेल में बंद हैं। इससे पहले रेप के आरोप में जेल में बंद रहे। रेप के आरोप से बरी होने के बाद गैंगस्टर एक्ट सहित अन्य मामलों में जेल में बंद रहे।
वहीं, पिछले साल पुलिस ने जेल में बंद माफिया डॉन और घोसी से बसपा सांसद अतुल राय के 58 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सात कृषि भूखंडों को कुर्क किया गया था। पुलिस ने अतुल राय की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत जब्त की थी।
अतुल राय प्रयागराज की नैनी जेल में बंद थे। वो 2019 से ही जेल में बंद हैं। उसने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद अदालत के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था, क्योंकि एक लड़की ने 26 अप्रैल, 2019 को लंका पुलिस में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वाराणसी में उस पर बार-बार बलात्कार करने और इस कृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया था।
यह भी पढ़ें- BSP: बसपा के सामने भविष्य का संकट












Click it and Unblock the Notifications