बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काट उनके बेटे करण भूषण को प्रत्याशी बना सकती है BJP, यह चर्चा तेज
Brij Bhushan Sharan And Karan Bhushan Singh News Kaisarganj UP: उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट से बीजेपी आज अपना प्रत्याशी घोषित कर सकती है। शुक्रवार को इस क्षेत्र से नामांकन की अंतिम तिथि है। इसके साथ ही यह चर्चा है कि बीजेपी ब्रृज भूषण शरण सिंह को टिकट न देकर उनके छोटे बेट करण भूषण सिंह को अपना प्रत्याशी बना सकती है।
उत्तर प्रदेश की कैसरगंज लोकसभा सीट पर शुरु से ही सस्पेंस बना हुआ है। कई आरोपों से घिरे वर्तमान बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को लेकर पार्टी अभी तक कोई निर्णय नहीं ले पाई है। लेकिन आज यह इंतजार खत्म हो सकता है।
सूत्रों का कहना है कि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व अभी कुछ घंटे बाद ही करण भूषण के नाम का एलान कर सकता है। टिकट का आश्वासन मिलने के बाद करन भूषण ने अपने पिता व वर्तमान सांसद बृजभूषण शरण सिंह से आशीर्वाद लिया और उनके पैर छुए। आशीर्वाद लेने के दौरान बृजभूषण ने अपने समर्थकों से करण भूषण सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की बात बताई और क्षेत्र में प्रचार करने की बात कही।

कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र में ब्रूजभूषण शरण सिंह का अच्छा खासा प्रभाव है। बृजभूषण खुद भी चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन महिला पहलवानों द्वारा गंभीर आरोप लगाए जाने से उनकी उम्मीदवारी खतरे में पड़ गई।
सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बयान दिया था कि कैसरगंज का नाम हिन्दुस्तान ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में महक रहा है। जहां तक टिकट की बात है तो हमारे क्षेत्र में कार्यकर्ता चैतन्य हैं, पार्टी चुप है। लेकिन मेरा दावा है कि यदि भाजपा हाईकमान एक घंटा पहले भी घोषित कर देगी तो बड़ी जीत के साथ दिल्ली पहुंचेंगे। उन्होंने कहा था कि प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व यहां के कार्यकर्ताओं की भावनाओं का ख्याल जरूर रखेगा। कैसरगंज सीट पर नामांकन के लिए अंतिम तारीख 3 मई है। इस सीट में पांचवे चरण में मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications