UP News: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव जीत से गदगद हुई भाजपा, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने जताई खुशी
Arunachal Pradesh Election Results: अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की विशाल जीत पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने खुशी जाहिर की है। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा की प्रचंड विजय पर राष्ट्रीय व प्रदेशीय नेतृत्व सहित भाजपा के सभी नवनिर्वाचित माननीय विधायकों को हार्दिक बधाई व उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं।

केशव प्रसाद मौर्य ने आगे लिखा कि भाजपा की कार्य शैली व नीतियों तथा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी तथा राष्ट्रीय व प्रदेशीय नेतृत्व पर विश्वास करने के लिए प्रदेश की देवतुल्य जनता का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही हमारे समर्पित व परिश्रमी कार्यकर्ताओं को इस शानदार विजय की बधाई।
ज्ञात हो कि अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती खत्म हो चुकी है। इस चुनाव में भाजपा ने 60 विधानसभा सीटों में से 46 सीटें प्राप्त कीं हैं। नेशनल पीपुल्स पार्टी-एनपीईपी को 5 सीटें, कांग्रेस को 1 सीटें, पीपुल्स पार्टी ऑफ अरुणाचल (पीपीए) को 2 सीटें अन्य को 3 सीटें मिलीं हैं।
परिणाम के बाद अरुणाचल प्रदेश के गवर्नर केटी परनायक ने सातवीं विधानसभा को भंग कर दिया। राजभवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि संविधान के अनुच्छेद 174 (2) (बी) के तहत राज्यपाल ने कैबिनेट की सलाह मंजूर कर ली है।
यह भी पढ़ें CG News: 400 सीट की पाने महायज्ञ करेगी भाजपा, कार्यकर्ता पूजा कर मां काली से मांगेगें आशीर्वाद












Click it and Unblock the Notifications