UP News: उत्तर प्रदेश में परिणाम से पूर्व BJP की तैयारी पूरी, कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहने के निर्देश

UP News: उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सोमवार को लखनऊ में पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मतगणना के दिन कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहने का आदेश दिया।

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव खत्म होने के साथ ही भाजपा अब मतगणना की तैयारियों की समीक्षा में जुट गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में इस संबंध में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक हुई। इसमें पार्टी वर्कर्स को मतगणना के दिन मुस्तैद रहकर मतों की गिनती पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

up news jpg

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक स्वतंत्र देव सिंह ,सह संयोजक जेपीएस राठौर ने चुनाव प्रबंधन में जुड़े कार्यालय के सभी पदाधिकारियों और वर्कर्स के साथ भी बैठक की।

ज्ञात हो कि कल 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे। सुबह से भी देशभर की सभी लोकसभा सीटों में वोटो की गिनती की जाएगी। इससे पूर्व तमाम एग्जिट पोलों में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन में बहुमत का आंकड़ा पार करते बताया गया है, लिहाजा अबकी बार 400 पार का नारा लेकर चुनाव लड़ने वाली भाजपा परिणाम से पूर्व ही अपनी जीत को लेकर आशान्वित नजर आ रही है।

यह भी पढ़ें UP के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले, कश्मीरियों को भी मोदी पर भरोसा है, 4 जून को 400 पार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+