Bareilly News:iढाई साल की बच्ची के साथ मां ने जो किया सुन उड़ जाएंगे आपके होश, ऐसे हुआ खुलासा
Bareilly News Uttar Pradesh: मां का दर्जा भगवान से भी बड़ा माना जाता है। मां की ममता का कोई मूल्य नहीं है। लेकिन अगर मां ही औलाद की दुश्मन बन बैठे तो क्या कहा जाएगा? इसी तरह का एक मामला बरेली से सामने आया हैं। यहां एक मां ने अपनी ही ढाई साल की बच्ची को मौत के घाट उतार दिया।
बस इतना था बच्ची का कसूर
मां और बेटी दोनों छत पर थे। मां किसी से बात कर रही थी। बेटी मां से किसी बात को लेकर जिद कर रही। इस दौरान मां को इस कदर गुस्सा आ गया कि उसने बेटी को छत से नीचे फेंक दिया और उसकी मौत हो गई।

इसके बाद पत्नी ने पति को यह सूचना दी कि उसकी बेटी छत से गिर गई है। पति फैक्ट्री से लौटकर घर आया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
पति ने पुलिस को बताई यह बात
पति ने पत्नी का एक राज खोलते हुए बताया कि यह प्रेमी से बात करती है। बेटी ने बताया था कि मम्मी किसी से बात करती हैं। बरेली के परखाखेड़ा के रहने वाले मुर्शीद ने पुलिस को तहरीर देकर 21 नवंबर को हुई इस घटना की जांच की मांग की। पति को पड़ोसी के बच्चे ने बताया कि बच्ची छत से गिरी नहीं बल्कि उसे फेंका गया। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे को देखा तो उसमें महिला बच्ची को फेंकते नजर आई।
इंस्पेक्टर सुरेश चंद गौतम ने बताया कि महिला ने आरोप कबूल लिया है। शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी












Click it and Unblock the Notifications