UP News: बैंकॉक जा रहे बांग्लादेशी को लखनऊ एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन ने पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ
UP News: लखनऊ स्थित चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बैंकॉक जाने के लिए पहुंचे एक बांग्लादेशी नागरिक को इमीग्रेशन जांच के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि उसके पास फर्जी दस्तावेज थे।
फर्जी दस्तावेज के आधार पर वह लखनऊ एयरपोर्ट से बैंकॉक जाने वाला था। बंगलादेशी युवक द्वारा आशीष राय के नाम से फर्जी पासपोर्ट बनवाया गया था। इमीग्रेशन काउंटर पर जांच के दौरान कागजात की जांच की गई। इस दौरान पकड़ लिया गया।

इमीग्रेशन के अधिकारियों ने उक्त शख्स को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए शख्स से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पश्चिम बंगाल से बनवाया था फर्जी दस्तावेज
बताया जा रहा है कि बांग्लादेश का रहने वाला शिमुल बरुआ पिता का नाम सुकान्डु 9 अगस्त को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से थाई एयर एशिया की फ्लाइट संख्या FD-147 दोपहर 11 बजे बैंकॉक के लिए उड़ान भरने वाला था।
हालांकि ने काफी शातिर तरीके से पश्चिम बंगाल आशीष राय पुत्र बैजनाथ राय के नाम से फर्जी आधार कार्ड पासपोर्ट सहित अन्य दस्तावेज बनवाया था। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह टर्मिनल 3 में प्रवेश किया और इमिग्रेशन काउंटर पर जब उसकी जांच की गई तो पता चला कि कागजात फर्जी हैं।
उसके बाद इमीग्रेशन के अधिकारियों ने उसे पूछताछ की तो पूरी सच्चाई सामने आई। सच्चाई सामने आने के बाद इमीग्रेशन के अधिकारियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई और लखनऊ पुलिस को उसे सौंप दिया गया। वह बैंकॉक क्यों जाना चाहता था इस बारे में भी जांच की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि बांग्लादेश में विरोध प्रदर्शन के चलते वह बैंकॉक भागने की फिराक में था।












Click it and Unblock the Notifications