Bahraich News: घाघरा बैराज से छोड़े गए ढाई लाख क्यूसेक पानी ने मचाई तबाही, नदी की बीच धारा में फंसे सैकड़ों

Bahraich News: उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर जारी है। बहराइच जिला भी इससे अछूता नहीं है। देर शाम चौधरी चरण सिंह बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद यहां तबाही मच गई है। सैकड़ों लोग नदी की धारा में फंस गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, घाघरा बैराज से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद सुजौंली इलाके के चहलवा में खेती के काम को लेकर नदी के बीच बने टापू पर गए तक़रीबन 114 किसान नदी की बीच धारा में फंस गए। जिन्हे निकालना प्रशासन के लिए आसान काम नहीं है। फिर भी इन्हे निकालने का कठिन काम किया जा रहा है। अब तक 63लोगों को निकाला जा चुका है। नाविकों की मदद से इन्हें निकालने का काम किया जा रहा है।

bahraich

जलस्तर ज्यादा होने की वज़ह से एनडीआरएफ और सुरक्षा बलों का बुलाया गया है। इनकी मदद से शेष बचे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा है।

Recommended Video

    घाघरा बैराज से छोड़े गए ढाई लाख क्यूसेक पानी ने मचाई तबाही, नदी की बीच धारा में फंसे सैकड़ों

    उपजिलाधिकारी संजय कुमार ने बताया की कुछ लोग फंसे है जिन्हे निकालने के लिए टीमें लगी हैं।उम्मीद है की सभी को सकुशल बचा लिया जायेगा।

    आपको बता दें कि घाघरा बैराज से देर रात ढाई लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसकी वजह से कई गांवों में एक बार फिर जलस्तर बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। नेपाल में हो रही बारिश से उत्तर प्रदेश में बाढ़ की स्थिति है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+