बदायूं हत्याकांड: दूसरा आरोपी जावेद गिरफ्तार, जानिए पूरी कहानी SSP की जुबानी
Badaun News: बदायूं हत्याकांड मामले में गुरुवार को एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने बड़ा खुलासा करते हुए मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने इस हत्याकांड की पूरी कहानी अपनी जुबानी बताई। उन्होंने इस हत्याकांड के पीछे की वजहों पर भी प्रकाश डाला। दूसरे आरोपी जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने कहा कि जावेद ने पुलिस को बताया कि वे दोनों भाई 5 साल से विनोद कुमार के घर के सामने अपनी दुकान चला रहे हैं। पीड़ित परिवार से ये पूर्व परिचित थे। घटना के दिन दोनो भाई गांव से चलकर 8:30 बजे दुकान आए। साजिद जावेद ने नॉर्मल तरीके से अपना काम शुरू किया और कुछ लोगों के बाल बनाए ।
साजिद उस दिन कुछ उदास था साजिद उसे दिन कुछ उदास था और लगभग 10:30 बजे उसने भाई जावेद से कहा कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है और वह किसी डॉक्टर को दिखाना चाहता है। फिर वह कहीं चला गया। दुकान आया और 1:30 बजे के करीब उसने कहा कि मेरी तबीयत खराब लग रही है और दोनों भाई सेखाऊ चले गए।

साजिद बचपन से था साजिद बचपन से था। उसके पिता उसे दिखाने के लिए कई बार छोटे सरकार और बड़े सरकार के वहां इलाज कर चुके थे। 10 साल की उम्र में साजिद जब ज्यादा बीमार था तब उसके पिता बड़े सरकार को दिखाने गए थे। और वहां पर वह झोपड़ी डालकर काफी दिनों तक रहे थे।
Recommended Video
आत्मघाती कदम उठाए थे
उसके भाई जावेद ने बताया कि साजिद ने पहले कई बार खुद को भी खत्म करने के लिए आत्मघाती कदम उठाए थे।
एक दुकान से चाकू खरीदी
जावेद ने कहा कि अगर तबीयत कुछ ठीक लग रही हो तो चलो चिकन खाकर आते हैं। इसके बाद दोनों भाई शहर की ओर चले आए। शाम 5:30 के करीब साजिद ने एक दुकान से चाकू खरीदी और यह कहा कि रमजान मे गोस्त बनाने के काम के लिए ले रहा हूं । इसके बाद दोनों पीड़ित विनोद के घर गए और सीधे घर में घुस गए। इसके बाद उन्होंने बच्चों का गला रेत दिया।
छानबीन की जा रही है साजिद को किस तरीके की बीमारी थी इसकी अभी छानबीन की जा रही है। लेकिन इस दौरान एक बात पता चली है कि वह कभी-कभी बहुत एग्रेसिव हो जाता था और किसी के नियंत्रण में नहीं रहता था।












Click it and Unblock the Notifications