Badaun Hatyakand: किसने साजिद को कॉल कर बुलाया था बदायूं? हत्याकांड में आया नया मोड़, जानिए क्या कर रही पुलिस

Badaun News: बदायूं हत्याकांड में रोज नए खुलासे हो रहे है। इसी क्रम में इस बात का खुलासा हुआ है कि घटना वाले दिन किसी ने फोन कर साजिद को बुलाया था। कॉल कर बदायूं बुलाने वाले की तलाश में पुलिस जुटी है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की बाबा कॉलोनी में 19 मार्च शाम करीब 6.30 बजे विनोद कुमार के घर में घुसकर उनके बेटे आयुष और अहान की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा सखानूं निवासी साजिद और जावेद के खिलाफ हत्या की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई थी।

हत्या की वजह सामने न आने से पीड़ित विनोद ने 24 मार्च को आत्मदाह की कोशिश की और अपनी बाइक को आग के हवाले कर दिया था

badaun

रविवार को जावेद के पिता ने बेटे जावेद को निर्दोष बताते हुए पुलिस से मांग की है कि उनके दोनों बेटों की मोबाइल कॉल रिपोर्ट निकलवाकर सार्वजनिक की जाए। कॉल डिटेल से साफ हो जाएगा कि घटना से पहले साजिद को किसने फोन करके बदायूं बुलाया था।

पिता बाबू खां का कहना है कि 19 मार्च मंगलवार को दोनों बेटे तीन बजे के बाद घर आ गए थे। जावेद घर में मिट्टी डालने लगा और साजिद बैठा हुआ था। अचानक उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसके बाद साजिद बाइक लेकर बदायूं जाने की बात कहकर घर से चला गया। तीन घंटे बाद सूचना मिली कि साजिद का बदायूं में किसी से झगड़ा हो गया है। इसके बाद जावेद बदायूं जाने के लिए अपनी मां नाजरीन के साथ बस स्टैंड पर पहुंचा। वहां पता लगा कि विनोद के दो बेटों की हत्या हो गई है। शहर में बवाल हो रहा है। साजिद का नाम आ रहा है। इसके बाद डर की वजह से जावेद दिल्ली भाग गया और नाजरीन घर लौट आईं। कुछ ही देर में अलापुर पुलिस घर आई और पूरी घटना बताई। पुलिस उनको और भाई कयामुद़्दीन को अपने साथ ले गई। अब पुलिस ने जावेद को आरोपी बनाकर जेल भेजा है।

वह पुलिस से मांग करते हैं कि दोनों बेटों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल निकलवाकर पता करें कि साजिद को बुलाने वाला कौन है। अगर यह साफ हो जाए कि साजिद को कॉल करने वाला कौन है और उसने साजिद को बदायूं क्यों बुलाया तो हो सकता है कि निर्मम हत्या की असली वजह भी साफ हो जाए।

इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई का कहना है कि हत्या के हर पहलू पर जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आ रहे हैं उनकी बारीकी से जांच पड़ताल की जा रही है। कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+