'मैं सौभाग्यशाली हूं जो रामलला को मंदिर में स्थापित होते देखा..', दर्शन कर भावुक दिखीं स्मृति ईरानी
Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अमेठी से सांसद व देश की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने रविवार को रामलला के दर्शन किए। इस दौरान वो भावुक दिखीं। रामलला के दर्शन के साथ ही वह हनुमानगढ़ी भी गईं। वहां बजरंगबली का पूजन - अर्चन किया। उन्होंने जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्यगोपाल दास से भी मुलाकात की।
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक विकास किया है। रामलला का मंदिर में स्थापित होना भी ऐतिहासिक है। सैकड़ों वर्षों बाद यह जाके संभव हो सका। अयोध्या धर्म और धैर्य, निष्ठा और नियम, पुरुषार्थ और पराक्रम की नगरी है।

राम मंदिर निर्माण होते देखना और प्रभु श्रीराम का इसमें विराजमान होना यह मेरे लिए अकल्पनीय है। मैं खुद को सौभाग्यशाली मानती हूं कि मैंने यह सब देखा। इससे हमें पुण्य पथ पर चलने की प्रेरणा मिली है और मैंने रामलला से राष्ट्र की प्रगति, प्रधान सेवक के अच्छे स्वास्थ्य और भारत के वैभव की प्रार्थना की है ।
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि भव्य मंदिर में स्थापना के साथ रामलाल की करुणा देश के हर मां को छू रही है। स्मृति ईरानी अमेठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं और आसन्न चुनाव में वह अमेठी लोकसभा क्षेत्र से ही फिर से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। 29 अप्रैल को वह नामांकन करेंगी। उनका अयोध्या आगमन शीर्ष कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जोड़कर देखा जा रहा है ।












Click it and Unblock the Notifications