UP News: आदि शंकराचार्य जी की जयंती आज, सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

Shankaracharya Jayanti 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत भूमि पर जन्मे के महान संत आदि शंकराचार्य जी को उनकी जयंती पर आमजनों को शुभकामनायें दी हैं। सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अद्वैत वेदांत के प्रवर्तक, चार सिद्ध पीठों के संस्थापक, जगद्गुरु आदि शंकराचार्य की पावन जयंती की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

सीएम योगी ने शंकराचार्य जी के योगदान को याद करते हुए आगे लिखा कि उन्होंने सनातन धर्म की दिव्य ज्योति प्रज्वलित कर सबको प्रकाशमान करते हुए अपने दर्शन से राष्ट्र को एकात्मता के सूत्र में पिरोने का पुण्य कार्य किया।

up news jpg

ज्ञात हो कि आदि शंकराचार्य जी का सनातन धर्म में बहुत ऊंचा स्थान है। उन्हें जगतगुरु शंकराचार्य के नाम से भी जाना जाता है। महान संत शंकराचार्य जी ने हिंदुओं को संगठित करने में बहुत बड़ा योगदान दिया था। आदि शंकराचार्य जयंती हर वर्ष उनके भक्तों द्वारा वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। आज 12 मई, 2024 यानि रविवार को आदि शंकराचार्य की 1236वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।


आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 12 मई 2024, दिन रविवार रात्रि 02 बजकर 03 मिनट पर आरंभ हो चुकी है। वहीं, इसका समापन अगले दिन 13 मई 2024, दिन रविवार मध्यरात्रि 02 बजकर 03 मिनट पर हो जायेगा। उदयातिथि के नियमों के मुताबिक 12 मई 2024 को आदि शंकराचार्य जयंती मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें CG: आदि शंकराचार्य जी की जयंती आज, सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+