CG: आदि शंकराचार्य जी की जयंती आज, सीएम विष्णुदेव साय ने किया नमन
Shankaracharya Jayanti 2024: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारत भूमि पर जन्मे के महान संत आदि शंकराचार्य जी को उनकी जयंती पर नमन किया है। सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि अद्वैत वेदांत दर्शन के प्रणेता, भारत में सांस्कृतिक चेतना के प्राणाधार जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
ज्ञात हो कि आदि शंकराचार्य जी का सनातन धर्म में बहुत ऊंचा स्थान है। उन्हें जगतगुरु शंकराचार्य के नाम से भी जाना जाता है। महान संत शंकराचार्य जी ने हिंदुओं को संगठित करने में बहुत बड़ा योगदान दिया था। आदि शंकराचार्य जयंती हर वर्ष उनके भक्तों द्वारा वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। आज 12 मई, 2024 यानि रविवार को आदि शंकराचार्य की 1236वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।

आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती वैशाख शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 12 मई 2024, दिन रविवार रात्रि 02 बजकर 03 मिनट पर आरंभ हो चुकी है। वहीं, इसका समापन अगले दिन 13 मई 2024, दिन रविवार मध्यरात्रि 02 बजकर 03 मिनट पर हो जायेगा। उदयातिथि के नियमों के मुताबिक 12 मई 2024 को आदि शंकराचार्य जयंती मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें BJD और कांग्रेस हैं आदिवासी विरोधी, ओड़िशा में बोले छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय












Click it and Unblock the Notifications