UP News: निकाय चुनाव से उत्साहित AAP ने शुरू की आगे की तैयारी, पार्टी ने बनाया मेगा प्लान

Aam Aadmi Party ने निकाय चुनाव में मिली जीत को भुनाने की कवायद शुरू कर दी है। पार्टी के पदाधिकारियों की माने तो नेताओं के दौरों का खाका तैयार कर लिया गया है जल्द ही इसकी शुरूआत की जाएगी।

केजरीवाल

Aam Aadmi Party: उत्तर प्रदेश में हाल ही में सम्पन्न हुए निकाय चुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) ने अब भविष्य को लेकर अपनी तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी के पदाधिकारियों की माने तो अब पार्टी नए जोश और उत्साह के साथ कार्यकर्ताओं को लेकर मैदान में उतरेगी। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आप के नेता यूपी के हर जिले का दौरा कर वहां संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

संगठन को मजबूत करने की कवायद

स्थानीय निकाय चुनावों में 2017 की तुलना में अपेक्षाकृत बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने संगठन को और मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक में सांसद और यूपी प्रभारी संजय सिंह भी मौजूद रहे। बैठक में आगे की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। नेताओं का कहना है कि जल्द ही कार्यक्रमों का खाका तैयार कर लिया जाएगा।

पार्टी ने निकाय चुनाव में किया बेहतर प्रदर्शन

संजय सिंह के मुताबिक, पार्टी ने पश्चिमी यूपी और रूहेलखंड में बेहतर प्रदर्शन किया है। अब 5 जून से राज्य का 40 दिन का दौरा करेंगे। बैठकें करने के लिए प्रत्येक जिले का दौरा करेंगे। पार्टी की भविष्य की योजनाओं को रेखांकित करेंगे और प्रत्येक क्षेत्र में आप की स्थिति का आकलन करेंगे।

जीते हुए लोगों को मिलेगी अहम जिम्मेदारियां

सिंह ने कहा कि सबसे पहले पार्टी के आठ क्षेत्रीय अध्यक्ष उनके अधीन आने वाले जिलों का दौरा करेंगे। ये दौरे 23 मई से 3 जून तक होंगे। एक तय मापदंड के तहत वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति का काम क्षेत्रीय अध्यक्षों को सौंपा गया है। जैसे नगर पंचायत का चुनाव लड़ने वाले और किसी वार्ड से 50 वोट पाने वालों को उस वार्ड का अध्यक्ष बनाया जाएगा।

इन लोगों को भी मिलेगा मौका

इसी प्रकार नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले और 200 या उससे अधिक मत प्राप्त करने वाले को भी उस पंचायत का अध्यक्ष बनाया जाएगा। नगर पालिका में अध्यक्ष के उम्मीदवार को 500 या उससे अधिक मत प्राप्त होने पर और महानगर अध्यक्ष के उम्मीदवार को नगर निगम में 5,000 या अधिक मत प्राप्त होने पर अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा।

लखनऊ जल्द आएंगे केजरीवाल

दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस महीने के अंत तक लखनऊ आने की संभावना है। इस बार निकाय चुनाव में आप ने तीन नगर पालिका अध्यक्ष सीटें, छह नगर पंचायत अध्यक्ष सीटें और नगर निगमों में कई वार्ड जीते हैं। आप के विजयी उम्मीदवारों में से आधे से अधिक अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। हालांकि सत्तारूढ़ भाजपा ने सभी 17 नगर निगमों में मेयर का चुनाव जीता और 1,420 नगरसेवक पदों में से 813 पर जीत हासिल की। है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+