UP News: उत्तर प्रदेश में बारिश ने मचाई तबाही, 32 लोगों ने गवाई जान
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है। कई क्षेत्रों में आवश्यकता से ज्यादा बारिश तबाही मचा रही है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक बारिश की वजह से 32 लोगों की जान जा चुकी है। ज्यादातर मौतें बारिश से मकान और दीवार गिरने से हुई हैं। तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश से गिरी दीवारों के मलबे में दबकर 19 लोगों की जान चली गई।
बृहस्पतिवार रात तक कभी तेज तो कभी धीमी लगातार होती रही। इस दौरान मैनपुरी में पांच लोगों की जान गई। कुरावली के राजलपुर में दीवार गिरने से ममता देवी (40) और रिश्तेदार दिलीप कुमार (35) की मलबे में दब कर मौत हो गई। भोगांव के गांव शिवपुरी निवासी मनोज यादव का कच्चा घर गिरने से दो बच्चों 3 वर्षीय अंश उर्फ हर्ष और दो माह की वर्षा की जान चली गई। एलाऊ के गांव ब्योंती कटरा में कच्चा मकान गिरने से रामू (40) की जान चली गई।

एटा में अलग-अलग क्षेत्रों में नीरज देवी (40), अजबश्री (60) और शांति देवी की मकान गिरने से दबकर मौत हो गई। फिरोजाबाद में मकान की दीवार गिरने से कृष्णा देवी और रामब्रेश (51) की दबकर मौत हो गई। कासगंज के पटियाली क्षेत्र में दो जगहों पर दीवार गिरने से एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। मथुरा में घर गिरने से दो शख्स की मौत हो गई। वृंदावन में दीवार गिरने से एक वृद्ध की मौत हो गई। अलीगढ़ में एक वृद्ध की जान चली गई। आगरा के बाह में पक्का मकान गिरने से एक महिला की मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications