UP Nikay Chunav 2023: बैलट पेपर, EVM दोनों का काम, कहां कौन सा विकल्प होगा उपलब्ध? जानिए
यूपी निकाय चुनाव के लिए दो चरण निर्धारित किए गए हैं। निर्वाचन आयोग इस बार निकाय चुनाव में मतदान के दोनों विकल्पों ईवीएम और बैलट पेपर का इस्तेमाल करेगा।

UP Nagar Nikay Chunav 2023: चुनाव आयोग ने यूपी निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना में इसको लेकर स्पष्ट किया गया है। जिसके मुताबिक पूरे उत्तर प्रदेश के निकायों के कुल 14,684 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इसके मतदान के दो चरण निर्धारित किए गए हैं। निर्वाचन आयोग इस बार इस चुनावों में मतदान के दोनों विकल्पों ईवीएम और बैलट पेपर दोनों का इस्तेमाल करेगा।
कहां EVM, कहां बैलट पेपर?
चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक यूपी के नगर निकायों को कुल 14,684 पदों के लिए मतदान होना है। इसके अलावा राज्य के 17 महापौर और 1420 पार्षद के चुनाव कराए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रें में ये स्पष्ट किया गया है कि कहां मतदान के लिए ईवीएम का प्रयोग का होगा और कहा बैलट पेपर से वोटिंग होगी। आयोग ने कहा कि प्रदेश के कुल 17 महापौर, 1420 पार्षद के चुनाव EVM से कराएं जाएंगे। जबकि शेष सभी पदों के लिए वोटिंग बैलट पेपर से ही होगी।
आचार संहिता लागू
बता दें कि यूपी में कुल 17 नगर निगम क्षेत्र हैं। नगर पालिका की 199 और नगर पंचायत की 544 सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी होने के साथ नगर पालिका और नगर निगम क्षेत्रों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।
कहां कब मतदान?
पहले चरण का चुनाव 4 मई को होगा। इस चरण में जिन जिलों में वोटिंग होगी वे हैं- शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी, झांसी, जालौन, ललितपुर, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, उन्नाव, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, सीतापुर, लखीमपुरखीरी, गोण्डा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, गोरखपुर देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली और जौनपुर। जबकि दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। जिसके तहत मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलंदशहर, बदायूं, शाहजहांपुर, बरेली, पीलीभीत, हाथरस, कासगंज, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज औरैया, हमीरपुर, चित्रकूट, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अंबेडकरनगर, बाराबंकी, अममेठी, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर जिलों में निकाय चुनाव के लिए मतदान कराए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications