UP: रात में घरों के बाहर खड़ी करते हैं चार पहिया गाड़ी तो जान लें योगी सरकार का यह नया फरमान, करना होगा यह काम
Four Wheelers Parking Latest News Nagar Nigam Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रात में घरों के बाहर चार पहिया वाहन खड़े करने वालों के लिए नया निर्देश जारी किया। यह उत्तर प्रदेश के 17 शहरों में लागू किया जाएगा। आइए जानते हैं नया प्लान क्या है और यूपी के किन शहरों में इसे लागू किया जाएगा?
लगेगा पार्किंग शुल्क
इस नए नियम के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के 17 शहरों में अब अपने घरों के बाहर रात में सड़क पर चार पहिया वाहन खड़ा करने पर पार्किंग शुल्क लगेगा। नगर निगम रात्रि पार्किंग के लिए कुछ स्थान भी आरक्षित करेंगे। इसके साथ ही त्योहारों व मेलों के मौके पर फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग की वैकल्पिक सुविधा दी गई है।

इन शहरों में होगा लागू
पहले चरण में लखनऊ, कानपुर, आयोध्या, अलीगढ़, आगरा, गाजियाबाद, गोरखपुर, झांसी, प्रयागराज, फिरोजाबाद, बरेली, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, वाराणसी, शाहजहांपुर व सहारनपुर के लिए यह सुविधा होगी।
गठित होगी 12 सदस्यीय कमेटी
इन नियमों का पालन कराने के लिए नगर आयुक्त की अध्यक्षता में 12 सदस्यों की कमेटी गठित होगी। कमेटी 90 दिनों में पार्किंग स्थलों की सूची जारी करेगी।
रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, कार्यालय, स्कूल, डिग्री कॉलेज, छात्रावासों, फैक्ट्रियों, अस्पतालों, व्यवसायिक भवनों के पास पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी।
मैदान, सड़क के किनारे चौड़े फुटपाथ वाले स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। कोई भी व्यक्ति मनमाने तरीके से अपने घर के बाहर या फिर अपनी खाली जमीन पर पार्किंग नहीं चला पाएगा। उसे ऐसी पार्किंग चलाने के लिए नगर निगम से लाइसेंस लेना होगा।
देना होगा यह किराया
10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में
- दो घंटे के लिए दो पहिया 15 रु., चार पहिया 30 रु.
- एक घंटे के लिए दो पहिया 7 रु. चार पहिया 15 रु.
- 24 घंटे के लिए दो पहिया 57 रु. चार पहिया 120 रु.
- मासिक पास दो पहिया 855 रु. चार पहिया 1800 रु.
10 लाख से कम आबादी वाले शहरों में
- दो घंटे के लिए दो पहिया 10 रु., चार पहिया 20 रु.
- एक घंटे के लिए दो पहिया 5 रु. चार पहिया 10 रु.
- 24 घंटे के लिए दो पहिया 40 रु. चार पहिया 80 रु.
- मासिक पास दो पहिया 600 रु. चार पहिया 1200 रु












Click it and Unblock the Notifications