UP Nagar Nigam Election: 17 नगर निगमों के आरक्षण की सूची जारी, लखनऊ को लेकर आई ये बड़ी खबर
लखनऊ, कानपुर सहित कुल आठ नगर निगमों के अध्यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया है जबकि झांसी की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

UP Nagar Nigam Election: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से प्रतिक्षारत नगर निगमों और नगर पालिका की सीटों की आरक्षण की सूची सोमवार को सरकारी की ओर से जारी कर दी गई। सूची के अनुसार लखनऊ, कानपुर सहित कुल आठ नगर निगमों के अध्यक्ष पद को अनारक्षित रखा गया है जबकि झांसी की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।
यूपी के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोमवार को नगर निकायों के आरक्षण की सूची जारी की। इसके साथ ही प्रदेश के 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका सहित कुल 762 नगर निकायों में से 760 नगर निकायों की आरक्षण की सूची का ऐलान कर दिया गया।
चार सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित की गईं
नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने सोमवार शाम को हुई प्रेसवार्ता में नगर निकायों के आरक्षण सूची को जारी किया। मंत्री ने बताया कि यूपी में कुल 17 नगर निगमों में एक सीट अनुसूचित जाति, एक सीट अनुनसूचित जनजाति, चार सीट पिछ़डा वर्ग और तीन सीट महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया। आठ सीटें अनारक्षित कोटे में शामिल की गई हैं।
अयोध्या-मुरादाबाद-सहारनपुर महिलाओं के लिए आरक्षित
मंत्री ने बताया कि अयोध्या, मुरादाबाद, सहारनपुर की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं जबकि मेरठ, प्रयागराज को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल किया गया है। इसके अलावा फिरोजाबाद, गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, वाराणसी, बरेली, शाहजहांपुर को अनारक्षित वर्ग में रखा गया है। आगरा को अनुसूचित जाति महिला, झांसी को अनुसूचित जाति, मथुरा, वृंदावन को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, अलीगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, मेरठ को अन्य पिछड़ा वर्ग, प्रयागराज को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।
नगरपालिकाओं में भी आरक्षण
यूपी के नगर विकास मंत्री ने बताया कि प्रदेश के 200 नगर पालिका सीटों में अनुसूचित जाति महिला के लिए नौ सीट, अनुसूचित जाति के लिए 18 सीट, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 18 सीट, पिछड़ा वर्ग के लिए 36 सीट, महिलाओं के लिए 40 सीट आरक्षित की गयी है। 79 सीटों को अनारक्षित किया गया है।
वहीं प्रदेश के 545 नगर पंचायतों के लिए जारी की गयी है जिसमें 217 सीटें अनारक्षित हैं। जारी की गई सूची के मुताबिक अनुसूचित जाति के लिए 48, अनुसूचित जाति महिला के लिए 25 सीट, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए एक सीट, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 49 सीट, पिछड़ा वर्ग के लिए 98 सीट व महिला के लिए 107 सीट आरक्षित किया गया है।
पांच से 12 दिसंबर तक चलेगा अभियान
एके शर्मा ने बताया कि नगरों में गंदी जगहों को साफ़ कर नगर सुशोभन के 5 से 12 दिसंबर, 2022 तक चल रहे अभियान के सन्दर्भ में। उत्तर प्रदेश में नगरों की सफ़ाई के अभियान में लगे हुए सभी को सादर धन्यवाद सह इस ऐतिहासिक सफलता के लिए आप सभी को, विशेषकर नगर सेवकों और जनता को बधाई।
उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से अनवरत चले विशेष सफ़ाई कार्य को स्थाई और टिकाऊ बनाने के लिए तथा नगरीय जीवन में गुणात्मक परिवर्तन के लिए 5 से 12 दिसंबर तक 'नगर सुशोभन अभियान' चलाया जा रहा है।
अभियान की मुख्य बातें-
- पिछले दिनों में साफ़ किए गए स्थलों की सफ़ाई स्थाई एवं टिकाऊ बनाने के लिए वहाँ पौधारोपण, पेंटिंग, पार्क, बगीचा, सेल्फ़ी प्वॉइंट या बच्चों के खेल-कूद के लिए निर्माण करने या स्थान बनाने सहित आदि कार्य करना।
- ऐसी जगहों में से उपयुक्त जगहों पर समाज के कमजोर वर्गों के कल्याण हेतु 'नेकी की दीवाल' बनाना।
- इनमें से कुछ जगहों पर स्थानीय लोगों, कलाकारों एवं कला वृंद द्वारा शाम को संगीत/बैंड इत्यादि का कार्यक्रम आयोजित करना जो वहां की परम्परा बन सके।
- चौराहों, सड़कों के डिवाइडर और ज़ेब्रा क्रॉसिंग को साफ़ करके नए ढंग से पेंटिंग करना।
- पीने के पाइप, टेलिफ़ोन या गैस इत्यादि की लाइन ले जाने की वजह से खुदी हुई सड़कों की मरम्मत कराना।
- निकायों की नर्सरी में पड़े हुए गमलों को स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र अथवा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर सुशोभन (सज्जा) के लिए रखना।
- गलियों-मुहल्लों, नाले-नालियों की सफ़ाई में कोई कमी ना रहे यह सुनिश्चित करते हुए जन भागीदारी से उसे स्थाई बनाना।
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Silver Rate Today: चांदी के दाम में भारी गिरावट, ₹5000 तक सस्ती,आपके शहर में क्या 100g और 1kg का ताजा भाव -
Himanta Biswa Sarma Net Worth: ₹64 लाख बढ़ी CM की संपत्ति, कौन हैं पत्नी रिनिकी, दोनों में कौन ज्यादा अमीर? -
LPG Crisis: 5 साल तक गैस और तेल की रहेगी किल्लत! दुनिया की सबसे बड़ी एनर्जी कंपनी के CEO के दावे से हड़कंप -
Dhurandhar-2 में 'अतीक अहमद' बनने वाले Salim Siddiqui कौन? कितनी ली फीस? UP माफिया का खुला PAK काला चिट्ठा! -
दुष्कर्म के आरोपी बाबा के चरण धोती दिखीं महिला आयोग अध्यक्ष, CM फडणवीस ने तुरंत मांगा इस्तीफा, छिनी कुर्सी -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: दिल्ली में आज क्या खुला, क्या बंद? ईद पर बैंक, स्कूल-बाजारों की लेटेस्ट अपडेट -
Iran War Updates: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारत के लिए गुड न्यूज, एक साथ कितने टैंकर होंगे रवाना? आ गया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications