यूपी निकाय चुनाव में एक बार फिर से EVM पर खड़े हुए सवाल, उम्मीदवार को घरवालों का भी वोट नहीं मिला
Recommended Video

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर से प्रचंड बहुमत हासिल हुआ है, उसके बाद फिर से ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी का मामला सामने आया है। निर्दलीय प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि उसे एक भी वोट चुनाव में नहीं मिला है, ऐसा कैसे मुमकिन हो सकता है, उनका कहना है कि अगर किसी ने भी मुझे वोट नहीं दिया तो कम से कम मेरे घर वालों ने मुझे वोट दिया है, ऐसे में यह कैसे मुमकिन है कि मुझे एक भी वोट नहीं मिला।

सहारनपुर की निर्दलीय उम्मीदवार शबाना का दावा है कि उन्हें एक भी वोट नहीं मिला है, वह वार्ड नंबर 54 से पार्षद पद की प्रत्याशी थीं लेकिन उन्हें एक भी वोट नही मिला। उन्होंने बताया कि मतगणना के बाद मुझे इस बात की जानकारी मिली है कि एक भी वोट मेरे खाते में नहीं आया है। शबाना का कहना है कि मुझे करीब 900 वोट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन काउंटिंग के बाद मुझे पता चला कि मेरे खाते में एक भी वोट नहीं आया है। उन्होंने ईवीएम मशीन पर सवाल खड़ा किया है। आपको बता दें कि इससे पहले कानपुर के वार्ड नंबर 66 में भी ईवीएम में गड़बड़ी का मामला सामने आया था, जिसके बाद लोगों ने काफी हंगामा किया था।
कानपुर में ईवीएम मशीन में गड़बड़ी को लेकर जब लोगों ने जबरदस्त हंगामा काटा तो पुलिस को उनपर काबू करने के लिए लाठी चलानी पड़ी। कानपुर में वार्ड नंबर 66 के अलावा कई अन्य वार्ड में भी इस तरह की शिकायत सामने आई थी। लोगों का कहना था कि वह किसी भी पार्टी को वोट डाल रहे हैं तो वह भाजपा के खाते में ही जा रहा है। आपको बता दें कि शुक्रवार को निकाय चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए, 16 महापौर की सीट में से 14 सीटों पर भाजपा का कब्जा हुआ है, जबकि दो सीटों पर बसपा को जीत मिली है, वहीं कांग्रेस और सपा अपना खाता भी नहीं खोल सकी।
इसे भी पढ़ें- यूपी से योगी ने भेजा खास एनर्जी ड्रिंक, गुजरात भाजपा हुई खुश
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल












Click it and Unblock the Notifications