Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP MLC By-Elections: 'बेकार में समय किया खराब', जिसने वोट मांगा उसे दिया, सपा को लेकर ऐसा क्यों बोले राजा भैया

UP MLC By-Elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव में राजा भैया ने बताया कि उन्होंने किस पार्टी को वोट दिया है। उन्होंने कहा कि जब बहुमत नहीं है तो सपा ने बेकार में अपना समय खराब किया है।

राजा भैया

UP MLC By-Elections Raja Bhaiya: उत्तर प्रदेश विधान परिषद के दो सीटों पर आज यानी सोमवार को उपचुनाव हो रहे हैं। इसके लिए मतदान जारी है। बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। इस बीच रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने बताया कि वे किस पार्टी को वोट दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमसे जिन्होंने वोट मांगा, हमने उन्हें अपना मत दिया है।

राजा भैया ने कहा कि हमसे बीजेपी के दोनों उम्मीदवार ने वोट मांगे थे, हमने उन्हें अपना मत दिया है। बीजेपी उम्मीदवार पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह ने हमसे वोट मांगे थे, इसलिए हमने उनके पक्ष में मतदान किया है। साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के लिए भी बड़ी बात कही है।

उन्होंने कहा कि जब बहुमत नहीं है तो सपा ने बेकार में अपना समय खराब किया है। इसलिए मैंने और मेरी पार्टी ने बीजेपी के समर्थन में मतदान किया है। राजा भैया की पार्टी का नाम जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) है। उत्तर प्रदेश में इस पार्टी के दो विधायक हैं।

प्रतापगढ़ के कुंडा सीट से खुद राजा भैया विधायक बने हैं। वहीं, बाबागंज विधानसभा से विनोद सरोज विधायक निर्वाचित हुए हैं। विधान परिषद चुनाव में राजा भैया और विनोद सरोज ने बीजेपी के पक्ष में वोट किया है।

Recommended Video

    UP Ration Shop: Yogi सरकार का फैसला,राशन की दुकानों पर मिलेगा दूध-घी,Beauty products| वनइंडिया हिंदी

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में बीजेपी ने 225 सीटों पर जीत दर्ज की थी। विधानसभा में बीजेपी के पास 255 विधायक हैं। वहीं समाजवादी पार्टी के पास कुल 111 विधायक हैं। सपा ने चुनाव में अपने उम्मीदवार राम जतन राजभर और रामकरण को मैदान में उतारा है। इस चुनाव में बीजेपी के पास बहुमत से ज्यादा संख्या है तो बीजेपी आसानी से जीत दर्ज कर सकती है।

    यह भी पढ़ें- UP MLC चुनाव में वोट डालने के बाद भाजपा पर भड़के अखिलेश, कहा- 10 नंबरी सरकार है ये

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+