UP MLC चुनाव में वोट डालने के बाद भाजपा पर भड़के अखिलेश, कहा- 10 नंबरी सरकार है ये
उत्तर प्रदेश में सोमवार को एमएलसी चुनाव हो रहा है। इस चुनाव में वोट डालने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए उसे दस नंंबरी सरकार कहा है।

उत्तर प्रदेश में सोमवार को विधानपरिषद की दो सीटों के लिए उपचुनाव के लिए वोट पड़ रहे है। विधानपरिषद में दो खाली पड़ी सीटों के लिए हो रहे उपचुनाव में यूपी में 2022 में चुनाव जीत कर आए सभी 403 वोट डालने पहुंच रहे हैं। वहीं यूपी में योगी सरकार की प्रमुख विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव भी विधानपरिषद चुनाव के लिए वोट डालने के लिए तिलक हॉल में पहुंचे थे।
अखिलेश यादव ने वोट डालने के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने भाजपा सरकार को दस नंबरी सरकार बताया। उन्होंने कहा अब केंद्र सरकार ने अपने 10 साल पूरे कर लिए हैं, यह '10 नंबरी' बन गई है। उनकी उपलब्धि क्या है?
Recommended Video

अखिलेश यादव ने गुससा जताते हुए कहा कि भापा सरकार नौकरियों के अवसर छीन रही है और युवाओं को रोजगार नहीं दे रही है। सपा मुखिया ने आरोप लगाया कि भाजपा जातिगत जनगणना नहीं करवाना चाहती है। उन्होंने सवाल किया कि क्या बिना जातिगत जनगणना करवाए सामाजिक न्याय संभव है। अखिलेश यादव ने इसे सबसे बड़ा सवाल बताते हुए आह्वान करते हुए कहा ये कहा कि ये भाजपा सरकार दस नंबरी है।
उन्होंने कहा भाजपा ने नौ साल पूरे होने पर जब अखिलेश यादव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि क्या नौ साल अब दस नंबरी हो जाएंगे। दस साल पूरे हो जाएंगे।
इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने देश के सेना तक को भ्रष्टाचारी बता दिया। उन्होंने कहा कि हमें दुख इस बात का है जो सेना सबसे अहम और महत्वपपूर्ण काम करती है वो ही सेना सबसे ज्यादा करप्ट है। इसके लिए उन्होंने आज के एक अखबार में छपी खबर का हवाला दिया।
उन्होंने कहा यूपी में हमारी सपा सरकार में डायल 100 शुरू किया गया था और पुलिस के लि वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर देकर पुलिस हेडक्वार्टर बनाया था।
राजधानी दिल्ली में लंबे समय से चल रहे पहलवानों के धरना प्रदर्शन पर बैठे पहलवानों पर पूछे गए सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा बेटी बचाओ का नारा वोट बैेक के लिए बस था भाजपा सरकार आज बेटियों का अपमान कर रहे हैं। अखिलेश यादव ने कहा ये ही बेटियां, माताएं और बहनें अगले चुनाव में बीजेपी को हराएंगी।












Click it and Unblock the Notifications