'किस पांडव ने अपनी बहन को चूमा था?', राहुल-प्रियंका की वायरल फोटो पर बोले यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप

योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए सवाल पूछा, 'कौन सा पांडव 50 साल की उम्र में अपनी बहन को सार्वजनिक सभा में चूमा था? भारतीय संस्कृति ऐसी चीजों की इजाजत नहीं देती।'

Dinesh Pratap Singh

कांग्रेस (Congress) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पिछले दिनों यूपी में थी, जिसकी एक तस्वीर सामने आईं थी। इस तस्वीर में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अपनी छोटी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) को स्टेज पर प्यार से गाल पर किस कर रहे हैं। इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद योगी सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह (Dinesh Pratap Singh) सवाल उठाते हुए गांधी परिवार को लेकर विवादित बयान दे दिया।

रायबरेली (Raebareli) से ताल्लुक रखने वाले और कभी कांग्रेस का झंडा उठाकर चलने वाले दिनेश प्रताप सिंह ने सवाल उठाते हुए पूछा, 'कौन सा पांडव 50 साल की उम्र में अपनी बहन को सार्वजनिक सभा में चूमा था? भारतीय संस्कृति ऐसी चीजों की इजाजत नहीं देती।' दरअसल, 3 जनवरी को यात्रा के दौरान राहुल और प्रियंका की हंसने वाली तस्वीरें खूब वायरल हुई थी, जिसपर कुछ BJP नेताओं के बयान आए थे। इसके बाद राहुल गांधी ने अंबाला में एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए RSS पर निशाना साधा।

राहुल गांधी ने कहा था कि कौरव कौन थे? पहले मैं आपको 21वीं सदी के कौरवों के बारे में बताऊंगा। वे खाकी निकर पहनते हैं, हाथ में लाठी लेकर चलते हैं और शाखाएं लगाते हैं। भारत के दो-तीन सबसे अमीर अरबपति इन कौरवों के साथ खड़े हैं।' राहुल गांधी के इसी बयान के बाद दिनेश प्रताप सिंह ने कहा,

अगर राहुल गांधी आरएसएस को कौरव कह रहे हैं, तो क्या वह इसका मतलब निकालने की कोशिश कर रहे हैं कि वह पांडव हैं? अगर वो पांडव हैं तो कौन सा पांडव 50 साल की उम्र में अपनी बहन को सार्वजनिक सभा में चूमा था? हमारी संस्कृति नहीं है, भारतीय संस्कृति ऐसी चीजों की इजाजत नहीं देती।

उन्होंने कहा कि 'राहुल गांधी भारतीय संस्कृति को क्या समझेंगे...कोई अपनी बहन को इस तरीके से सार्वजनिक तौर पर किस करता है। बेहद शर्मनाक...कौन सा भारतीय इस तरीके से किस करता है...भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, टीशर्ट पहन कर अरे जरा अपने पूर्वजों से वह सीख लेते।'

Recommended Video

    Bharat Jodo Yatra के बहाने Bhupinder Hooda ने सरकार को कैसे धोया ? | Rahul Gandhi | वनइंडिया हिंदी

    बता दें, कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' कई मायनों में सफल मानी जा रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ये है कि जिस कांग्रेस का अब भारतीय राजनीति में कोई वजूद नहीं माना जा रहा था उसके चर्चे होने लगे हैं। इन्हीं चर्चों से सियासी हलचल भी पैदा हो गई है जिसे लेकर आए दिन कोई ना कोई विवादित बयान सामने आ रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+