'बेरोजगारी' का मुद्दा उठाते हुए नेहा राठौर ने गाया नया गीत, लिखा, 'उकसा रही हूं, युवा उपद्रव कर सकते हैं'
कानपुर पुलिस को नोटिस का जबाव देने से पहले नेहा सिंह राठौर ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए एक नया गाना रिलीज किया है। उन्होंने कहा- 'सरकार अगर जरूरी समझे तो इस गीत के लिए भी मुझे नोटिस भेज दे।'

Neha Singh Rathore: 'यूपी में का बा' गीत से खासी चर्चा में आईं नेहा सिंह राठौर को हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक नोटिस थमाया था। इस नोटिस में उनके ऊपर अपने गीत के जरिए समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करने का आरोप लगाया था। तो वहीं, अब नेहा सिंह राठौर ने बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए एक और गीत गया है। जिसके बोल है, 'बेरोज़गार बानी साहेब रोजगार मांगीला...'। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'सरकार अगर जरूरी समझे तो इस गीत के लिए भी मुझे नोटिस भेज दे।'
हाल ही में कानपुर पुलिस (Kanpur Police) ने नेहा सिंह राठौर को एक नोटिस थमाया था। यह नोटिस 'कानपुर अग्निकांड' को मुद्दा बनाते हुए गाए गाने को लेकर दिया गया था। नोटिस में कानपुर पुलिस का कहना था कि 'का बा सीजन-2' गीत के जरिए समाज में वैमनस्य फैलाने का काम किया गया है। इस नोटिस में कानपुर पुलिस ने नेहा राठौर से सात सवाल किए थे, जिनका स्पष्टीकरण उन्हें तीन दिन के भीतर देना है। नोटिस का जवाब देने से पहले नेहा ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर नया गाना शेयर किया है।
अपने नए गाने में नेहा सिंह राठौर ने 'बेरोजगारी' का मुद्दा उठाया है। इस नए गाने में वो, 'बेरोजगार बानी साहेब रोजगार मांगिला, भीख नाही हक सरकार मांगिला', गा रही है। आपको बता दें, नेहा सिंह राठौर ने इस वीडियो को अपने ट्विटर पर शेयर किया है। कुछ ही घंटों में नेहा सिंह राठौर के इस वीडियो को ट्विटर पर 90 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। तो वहीं, इस वीडियो पर 301 से ज्यादा कमेंट आ चुके है और 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को री-ट्वीट किया है।
नेहा सिंह राठौर ने इस गीत को अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'बेरोज़गार बानी साहेब रोजगार मांगीला...'। इसके साथ उन्होंने लिखा,
अपने इस गीत से मैं बेरोजगार युवाओं को रोजगार की मांग करने के लिए उकसा रही हूं। इससे समाज की शांति भंग हो सकती है, युवा उपद्रव कर सकते हैं।
सरकार अगर जरूरी समझे तो इस गीत के लिए भी मुझे नोटिस भेज दे।
कानपुर पुलिस का नोटिस मिलने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी नेहा सिंह राठौर के समर्थन में उतर आए थे। अखिलेश यादव ने नेहा सिंह राठौर के समर्थन में ट्वीट करके लिखा था कि,
यूपी में का बा
यूपी में झुठ्ठे केसों की बहार बा
यूपी में गरीब-किसान बेहाल बा
यूपी में पिछड़े-दलितों पर प्रहार बा
यूपी में कारोबार का बंटाधार बा
यूपी में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार बा
यूपी में बिन काम के बस प्रचार बा
यूपी में अगले चुनाव का इंतज़ार बा
यूपी में अगली बार भाजपा बाहर बा












Click it and Unblock the Notifications