Mahakumbh:एम.जी.रामचंद्रन सेन्ट्रल -गोमतीनगर कुम्भ मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 18 जनवरी से, यह है पूरा शेड्यूल
Mahakumbh 2025 Mela Special Train By Indian Railway: रेलवे प्रशासन द्वारा प्रयागराज में लगने वाले महाकुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा हेतु 06071/06072 एम.जी.रामचंद्रन सेन्ट्रल (चेन्नै सेन्ट्रल) -गोमतीनगर-एम.जी.रामचंद्रन सेन्ट्रल (चेन्नै सेन्ट्रल) साप्ताहिक कुम्भ मेला विशेष गाड़ी का संचलन 18 जनवरी, 15 फरवरी एवं 01 मार्च, 2025 को (चेन्नै सेन्ट्रल) से तथा 21 जनवरी, 18 फरवरी तथा 04 मार्च, 2025 को गोमतीनगर से 06 फेरों के लिये किया जायेगा।
06071 एम.जी. रामचंद्रन सेन्ट्रल (चेन्नै सेन्ट्रल)-गोमतीनगर कुम्भ मेला साप्ताहिक विशेष गाड़ी 18 जनवरी, 15 फरवरी एवं 01 मार्च, 2025 को एम.जी.रामचंद्रन सेन्ट्रल (चेन्नै सेन्ट्रल) से 14.20 बजे प्रस्थान कर गुडुर से 17.05 बजे, नेल्लूर से 17.35 बजे, ओंगोल से 19.05 बजे, चीराला से 20.00 बजे, तेनाली से 21.00 बजे, न्यू गुंटूर से 21.45 बजे, दूसरे दिन विजयवाड़ा जं. से 00.25 बजे, खम्मम से 02.00 बजे, वरंगल से 03.30 बजे, सिरपूर कागज नगर से 06.50 बजे, बल्हारशाह से 08.50 बजे, गोंदिया से 14.30 बजे, बालाघाट से 15.30 बजे, नैनपुर से 16.30 बजे, जबलपुर से 19.35 बजे, कटनी से 20.50 बजे, मैहर 21.45 बजे, सतना से 23.00 बजे, तीसरे दिन मानिकपुर से 00.47 बजे, प्रयागराज छिवकी से 02.40 बजे,मिर्जापुर से 04.30 बजे, चुनार से 05.25 बजे, वाराणसी से 07.50 बजे तथा अयोध्या धाम से 11.25 छूटकर गोमतीनगर 14.15 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 06072 गोमतीनगर-एम.जी.रामचंद्रन सेन्ट्रल (चेन्नै सेन्ट्रल) कुम्भ मेला साप्ताहिक विशेष गाड़ी 21 जनवरी, 18 फरवरी तथा 04 मार्च, 2025 को गोमतीनगर से 03.45 बजे प्रस्थान कर अयोध्या धाम से 06.25 बजे, वाराणसी से 10.15 बजे, चुनार से 11.52 बजे, मिर्जापुर से 12.20 बजे, प्रयागराज छिवकी से 14.20 बजे, मानिकपुर से 17.02 बजे, सतना से 18.10 बजे, मैहर से 18.40 बजे, कटनी से 19.30 बजे, जबलपुर से 21.10 बजे, दूसरे दिन नैनपुर से 00.10 बजे, बालाघाट से 01.45 बजे, गोंदिया से 02.55 बजे, बल्हारशाह से 07.30 बजे, सिरपूर कागजनगर से 09.05 बजे, वरंगल से 11.45 बजे, खम्मम से 13.40 बजे, विजयवाड़ा से 15.55 बजे, न्यू गुंटूर से 16.45 बजे, तेनाली से 17.20 बजे, चीराला से 18.00 बजे, आंेंगोल से 19.00 बजे, नेल्लूर से 20.30 बजे तथा गुडूर से 21.00 बजे छूटकर एम.जी. रामचंद्रन सेन्ट्रल (चेन्नै सेन्ट्रल) 23.55 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 10, शयनयान श्रेणी के 07, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एल.एस.एल.आर. के 01 कोचों सहित कुल 19 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications