UP Lok Sabha Chunav Result 2024: यूपी में खाता नहीं खोल सकी BSP, फिर भी इन सीटों पर बिगाड़ा BJP का खेल! समझें
Uttar Pradesh Lok Sabha Chunav Result 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे काफी चौंकाने वाले रहे। भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस बार बहुत का आंकड़ा नहीं पार कर सकी। उसका '400 पार' का नारा पूरी तरह से विफल रहा। बीजेपी ने 240 सीटें जीतीं, जो पिछले चुनाव के मुकाबले 63 सीटें कम हैं। एनडीए (नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस) ने कुल 292 सीटें जीतीं।
वहीं, कांग्रेस ने 99 सीटें जीतीं, जिससे उनकी सीटों में 47 की वृद्धि हुई। वहीं, विपक्षी गठबंधन INDIA (इंडिया नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस) ने कुल 234 सीटें जीतीं। किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए बहुमत के आंकड़े यानी 272 सीटों की जरूरत है। अब ऐसा लगता है कि बीजेपी को सत्ता में आने के लिए नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू का ही सहारा रह गया है।

खास बात यह रही कि यूपी की 80 सीटों में आधी से ज्यादा यानी 43 सीटें कांग्रेस ने समेट लीं। क्योंकि कांग्रेस ने 6 और उसकी सहयोगी पार्टी समाजवादी पार्टी ने 37 सीटें अपने खाते में गिराई हैं। वहीं, बीजेपी सिर्फ 33 पर ही सिमट कर रह गई है। एक तरफ, बसपा का खाता ही नहीं यूपी में नहीं खुल सका। लेकिन, ऐसी 5 सीटें हैं, जहां कहा जा सकता है कि बसपा ने बीजेपी का चुनावी खेल पूरी तरह से बिगाड़ दिया। क्योंकि इन सीटों पर बीजेपी का एक भी उम्मीदवार चुनावी रणभूमि में खड़ा नहीं हो सका। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये सीटें...
घोसी सीट
- जीत- समाजवादी पार्टी से राजीव राय- 503131 (+162943)
- हारे- सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी से डॉ. अरविंद राजभर- 340188 (-162943)
- हारे- बहुजन समाज पार्टी- बालकृष्ण चौहान- 209404 (-293727)
बागपत सीट
- जीते- राष्ट्रीय लोक दल के डॉ राजकुमार सांगवान- 488967 (+159459)
- हारे- समाजवादी पार्टी से अमरपाल-329508 (-159459)
- हारे- बहुजन समाज पार्टी से प्रवीण बंसल- 92266 (-396701)
बिजनौर सीट
- जीते- राष्ट्रीय लोक दल से चंदन चौहान- 404493 (+37508)
- हारे- समाजवादी पार्टी से दीपक- 366985 (-37508)
- हारे- बहुजन समाज पार्टी से विजेंदर सिंह- 218986 (-185507)
मिर्जापुर सीट
- जीते- अपना दल (सोनीलाल) से अनुप्रिया पटेल- 471631 (+37810)
- हारे- समाजवादी पार्टी से रमेश चंद बिंद- 433821 (-37810)
- हारे- बहुजन समाज पार्टी से मनीष कुमार- 144446 (-327185)
रॉबर्ट्सगंज (पूर्व में सोनभद्र) लोकसभा सीट
- जीते- समाजवादी पार्टी के चोटेलल- 465848 (+129234)
- हारीं- अपना दल (सोनीलाल) से रिंकी सिंह- 336614 (-129234)
- हारे- बहुजन समाज पार्टी से धनेश्वर- 118778 (-347070)












Click it and Unblock the Notifications