उत्तर प्रदेश की 8 लोकसभा सीटों पर सुबह 9 बजे तक पड़े इतने प्रतिशन वोट,इस सीट पर मतदाताओं में दिखा उत्साह
Uttar Prades Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान हो रहा है। सुबह नौ बजे तक इन सभी सीटों पर 12.66 फीसदी मतदान हुआ है। सहारनपुर में सर्वाधिक 16.49 प्रतिशत वोट पड़े हैं। वहीं कैराना में सबसे कम वोट पोल हुआ है। आइए एक नजर डालते हैं इन 8 सीटों के मतदान प्रतिशन पर-
सुबह 9:00 बजे तक कहां पर कितने वोट पड़े
कैराना में 9.02% मतदान,मुजफ्फरनगर में 12.1% मतदान,मुरादाबाद में 11.76% मतदान,पीलीभीत में 13.8% मतदान,रामपुर में 10.66% मतदान,नगीना में 13.6% मतदान,सहारनपुर में 16% मतदान।

जानकारी के मुताबिक 14,845 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिनमें 3,571 को क्रिटिकल माना जा रहा है। इनमें 50% मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था है। आठ लोकसभा क्षेत्रों में कुल 80 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 7 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। सबसे अधिक 14 उम्मीदवार कैराना सीट से हैं, जबकि नगीना और रामपुर से सबसे कम 6-6 उम्मीदवार लड़ रहे हैं।
इन प्रत्याशियों की साख दांव पर पीलीभीत सीट से बीजेपी के जितिन प्रसाद, सपा के भगवंत सरन गंगवार और बसपा के अनीस अहमद खान चुनाव मैदान में हैं। सहारनपुर सीट के लिए भाजपा के राघव लखनपाल, बसपा के माजीद अली और कांग्रेस के इमरान मसूद के बीच मुकाबला है। कैराना लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रदीप कुमार, बहुजन समाजवादी पार्टी के श्रीपाल सिंह और समाजवादी पार्टी के इकरा हसन मैदान में हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर कल बीजेपी के संजीव बालयान सपा के हरेंद्र मलिक और बसपा के दारा सिंह प्रजापति के लिए मतदान किए जाएंगे। रामपुर में भाजपा के घनश्याम सिंह लोधी, बसपा के जीशान खान और सपा के मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी चुनावी मैदान में हैं।
UP Lok Sabha Election 2024: मुजफ्फरनगर के इस गांव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, कर रहे यह मांग
मुरादाबाद सीट पर बीजेपी के सर्वेश सिंह, बसपा के मोहम्मद इरफान सैफी और समाजवादी पार्टी की रुचि वीरा के बीच मुकाबला है। जबकि बिजनौर सीट पर बीजेपी ने चन्दन चौहान, बसपा ने विजेंद्र सिंह और सपा ने यशवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। नगीना लोकसभा सीट पर मुकाबला बीजेपी के ओम कुमार, बसपा के सुरेंद्र पाल सिंह और सपा के मनोज कुमार के बीच है।












Click it and Unblock the Notifications