UP Lok Sabha Election 2024: मुजफ्फरनगर के इस गांव के लोगों ने किया मतदान का बहिष्कार, कर रहे यह मांग
Lok Sabha Election Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की आठ लोकसभा सीटों के लिए शुक्रवार सुबह से ही मतदान हो रहा है। इसी बीच मुजफ्फरनगर के एक गांव से मतदान के बहिष्कार की खबर सामने आ रही है। लोग गुरुवार रात से ही अनशन पर हैं।
इस वजह से कर रहे अनशन
मुजफ्फरनगर में बेहड़ा-टंढ़ेडा मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों का अनशन जारी है। इसको लेकर अभी तक सुबह से इस केंद्र पर मतदान भी नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने अनशन स्थल पर ही रात गुजारी है। गांव टंढ़ेड़ा के लोग लंबे समय से गांव के मुख्य मार्ग के निर्माण की मांग कर रहे है। सड़क निर्माण नहीं हो से बृहस्पतिवार को ग्रामीण गांव में बनाए गए मतदान केंद्र के बाहर अनशन पर बैठ गए।

अधिकारियों की भी नहीं सुनी
देर शाम नायब तहसीलदार विपिन कुमार व ब्लॉक प्रमुख जानसठ नरेंद्र चौधरी ने ग्रामीणों को समझाने-बुझाने की कोशिश की, लेकिन सहमति नहीं बन पाई।इसके बाद पूरी रात ग्रामीण अनशन पर ही बैठे रहे। वहीं, जिले भर के सभी मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ, लेकिन टंढ़ेड़ा में अनशन वाले केंद्र पर अभी तक मतदान शुरू नहीं हो सका है।
केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान और उनकी पत्नी सुनीता बालियान ने कुटबी कुटबा में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। यहां उनका मुकाबला सपा के हरेंद्र सिंह मलिक और बसपा के दारा सिंह प्रजापति से है।
Recommended Video
मुजफ्फरनगर जिले की पुरकाजी और मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता बिजनौर लोकसभा के लिए मतदान कर रहे हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा में बुढ़ाना, चरथावल, सदर, खतौली और मेरठ की सरधना सीट है। लोकसभा क्षेत्र में 1698 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुल 18 लाख 16284 मतदाता हैं।












Click it and Unblock the Notifications