Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP Lok Sabha Chunav Result Live: सपा-कांग्रेस के खाते में 43, भाजपा 33 पर सिमटी

Uttar Pradesh LS Election Result Live: उत्तर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर वोटों की गिनती 8 बजे से शुरू होगी। राज्य के 75 जिलों के 81 केंद्रों पर वोटों की काउंटिंग की जाएगी। इस चुनाव में 851 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा।

यूपी से इस बार 12 केंद्रीय मंत्रियों सहित 55 सांसद और 14 विधायक विभिन्न पार्टियों से चुनाव लड़े हैं। इनमें वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमेठी से स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में हैं, वहीं रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।

ऐसे में यूपी लोकसभा चुनाव से जुड़े हर पल-पल के अपडेट्स के लिए बने रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ...

UP Lok Sabha Election Result Live

LIVE Feed
Jun 04, 2024, 9:31 PM IST

कैराना में जीती सपा की इकरा हसन

सपा की इकरा हसन ने कैराना लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के प्रदीप चौधरी को 69 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है।
Jun 04, 2024, 9:02 PM IST

सुल्तानपुर से मेनका गांधी हारीं

मेनका गांधी सुल्तानपुर से चुनाव हार गई हैं। उन्हें सपा के रामभुअल निषाद ने 43 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया है। निषाद को 4,44,330 वोट मिले जबकि मेनका गांधी को 4,01,156 वोट मिले।
Jun 04, 2024, 8:35 PM IST

अरुण गोविल जीते

मेरठ में भाजपा उम्मीदवार एक्टर अरुण गोविल ने जीत दर्ज की है। अरुण गोविल को कुल 546469 वोट मिले हैं। उन्होंने सपा की सुनीता वर्मा को 10585 वोटों से हरा दिया है।
Jun 04, 2024, 8:12 PM IST

जोश अभी भी हाई है- स्मृति ईरानी

अमेठी में हार के बाद स्मृति ईरानी ने कहा कि ये हैं जिंदगी, तकरीबन एक दशक तक एक गांव से दूसरे गांव जाकर मैंने लोगों की जिंदगी को बेहतर करने, उनकी उम्मीदों और महत्वाकांक्षाओं को संजोने, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में समय बिताया। सड़कें, नालियां, खड़ंजा, बाईपास, मेडिकल कॉलेज और ना जाने क्या, क्या। हार और जीत के दौरान जो भी मेरे साथ खड़ा रहा, मैं उनकी हमेशा आभारी रहूंगी। जो लोग यह पूछ रहे हैं कि जोश कैसा है, उनसे कहूंगी जोश अभी भी हाई है।
Jun 04, 2024, 7:46 PM IST

प्रियंका गांधी ने यूपी के लोगों को कहा शुक्रिया

यूपी में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि यूपी के लोगों ने बहुत प्यार दिया है। मैं बहुत खुश हूं। मैं यूपी के लोगों से कहना चाहती हूं कि मुझे यूपी पर गर्व है।
Jun 04, 2024, 7:00 PM IST

अयोध्या में भाजपा की हार

अयोध्या में भाजपा ने अपनी जीत स्वीकार कर ली है। राम मंदिर निर्माण के बाद भी यहां सपा अवधेश प्रसाद 54567 वोटों से आगे हैं, उन्हें 554289 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के लल्लू सिंह को 499722 वोट मिले।
Jun 04, 2024, 6:34 PM IST

हार के बाद बोलीं, स्मृति- अमेठी की सेवा जारी रखूंगी

अमेठी से चुनाव हारने के बाद स्मृति ईरानी ने कहा कि मैं यहां के लोगों की सेवा आगे भी जारी रखूंगी। बता दें कि अमेठी में कांग्रेस के किशोरी लाल ने एक लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।
Jun 04, 2024, 6:22 PM IST

चंद्रशेखर नगीना से जीते

भीम आर्मी के फाउंडर चंद्रशेखर नगीना सीट से 1.5 लाख से अधिक वोटों से जीत गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से उनकी जीत की घोषणा कर दी गई है।
Jun 04, 2024, 5:36 PM IST

सपा 38 सीटों पर आगे

भाजपा 28 सीटों पर आगे चल रही है जबकि 3 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। सपा 38 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस 6 सीटों पर आगे चल रही है जबकि एक सीट पर जीत दर्ज की है
Jun 04, 2024, 4:35 PM IST

Varanasi Chunav Result 2024: वाराणसी में अजय राय को मिले बंपर वोट लेकिन जीत मुश्‍किल

Varanasi Chunav Result 2024: वाराणसी लोकसभा सीट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 152355 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी अजय राय को भी इस बार काशी की जनता ने बंपर वोटिंग की है। हालांकि अजय राय जीत से काफी दूर हैं। ECI के आंकड़ों के अनुसार वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 611439 वोट मिले हैं जबकी कांग्रेस प्रत्‍याशी अजय राय को 459084 वोट मिले हैं।
Jun 04, 2024, 4:09 PM IST

Rae Bareli Chunav Result 2024: राहुल गांधी को मिले इतने वोट

Rae Bareli Chunav Result 2024: रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी को 684261 वोट मिले हैं जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 295646 वोट मिले। ताजा आंकड़ों के अनुसार रायबरेली लोकसभा सीट पर राहुल गांधी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी से 388615 वोट से आगे हैं।
Jun 04, 2024, 3:52 PM IST

Lalganj Chunav Result 2024: लालगंज में सपा प्रत्याशी 85467 वोट से आगे

Lalganj Chunav Result 2024: आजमगढ़ की लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दरोगा प्रसाद सरोज 85467 वोट से आगे चल रहे हैं। लालगंज लोकसभा सीट पर दरोगा सरोज को अभी तक 310236 वोट जबकि भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी नीलम सोनकर को 224769 वोट मिले हैं।
Jun 04, 2024, 3:47 PM IST

Allahabad Chunav Result 2024: इलाहाबाद में कांग्रेस प्रत्याशी बढ़ रहे जीत की ओर

Allahabad Chunav Result 2024: इलाहाबाद लोकसभा सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह 42646 वोटों से आगे चल रहे हैं। इलाहाबाद लोकसभा सीट पर अभी तक उज्जवल रमण सिंह को 326489 वोट जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को 283843 वोट मिले हैं।
Jun 04, 2024, 3:21 PM IST

Azamgarh Chunav Result 2024 Live: आजमगढ़ में 94277 वाेटों से धर्मेंद्र यादव आगे

Azamgarh Chunav Result 2024 Live: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के बीच भारी अंतर दिखाई दे रहा है। धर्मेंद्र यादव दिनेश लाल निरहुआ से 94277 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Jun 04, 2024, 3:16 PM IST

Ghazipur Chunav Result 2024: अफजाल अंसारी 89649 वोटों से आगे

Ghazipur Chunav Result 2024: गाजीपुर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कांटे की टक्कर देखी जा रही है। हालांकि इस सीट पर अफजाल अंसारी ने भारी बढ़त बना ली है। अफजाल अंसारी को अब तक 396522 वोट और भाजपा के प्रत्याशी पारस राय को 306873 वोट मिले हैं। किस तरह अफजाल अंसारी पारस राय से 89649 वोट से आगे चल रहे हैं।
Ghazipur Chunav Result 2024: अफजाल अंसारी 89649 वोटों से आगे
Jun 04, 2024, 3:11 PM IST

Amethi Chunav Result 2024: अमेठी लोकसभा सीट पर स्मृति ईरानी जीत से काफी दूर

Amethi Chunav Result 2024: अमेठी लोकसभा सीट पर चुनाव कांग्रेस के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस लोकसभा सीट पर स्मृति ईरानी 110684 वोटो से पीछे चल रही हैं। जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा आगे हैं। किशोरी लाल शर्मा को 3769838 जबकि स्मृति ईरानी को 266299 वोट अभी तक की गणना में मिले हुए हैं।
Jun 04, 2024, 2:53 PM IST

Chandauli Chunav Result 2024: चंदौली में महेंद्र पांडे 21641 वोट से पीछे

Chandauli Chunav Result 2024: चंदौली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र नाथ पांडे 21641 वोट से पीछे चल रहे हैं। चंदौली लोकसभा सीट पर सपा और भाजपा में कांटे की टक्कर चल रही है। यहां अभी तक की गणना के अनुसार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह को 416354 वोट जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी महेंद्र पांडे को 394713 वोट मिले हैं।
Jun 04, 2024, 2:35 PM IST

Ayodhya Chunav Result 2024: फैजाबाद में भाजपा प्रत्याशी चल रहे पीछे

Ayodhya Chunav Result 2024: फैजाबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी लल्लू सिंह 15423 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद आगे हैं। अवधेश प्रसाद को अब तक कुल 283510 वोट जब की लल्लू सिंह को 268087 वोट मिले हैं।
Jun 04, 2024, 2:14 PM IST

Ghosi Chunav Result 2024: ओपी राजभर के बेटे का क्या हुआ? बड़ा अपडेट

Ghosi Chunav Result 2024: घोसी लोकसभा सीट से एनडीए गठबंधन के तहत सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी ओम प्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर 63995 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी राजीव राय को 182766 वोट और अरविंद राजभर को 118771 वोट मिले हैं।
Jun 04, 2024, 2:05 PM IST

Azamgarh Chunav Result 2024: आजमगढ़ लोकसभा सीट से बड़ा अपडेट

Azamgarh Chunav Result 2024: आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ 91174 वोट से पीछे चल रहे हैं। आजमगढ़ में दिनेश लाल यादव को अब तक 120956 वोट जबकि समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को 212130 वोट मिले हैं।
Jun 04, 2024, 2:02 PM IST

Badaun Chunav Result 2024: बदायूं लोकसभा सीट पर सपा को लग सकता है झटका

Badaun Chunav Result 2024: बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी द्वारा पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव की बेटी आदित्य यादव चुनाव लड़ रहे हैं। अब तक की मतगणना के अनुसार आदित्य यादव 19805 वोटों से पीछे चल रहे हैं। आदित्य यादव को अभी तक 127912 वोट और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी 147717 वोट मिले हैं।
Jun 04, 2024, 1:58 PM IST

Varanasi Chunav Result 2024: वाराणसी से पीएम मोदी 126367 वोटों से चल रहे आगे

Varanasi Chunav Result 2024: वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 126367 वोटों से आगे चल रहे हैं। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अबतक की गणना में 464362 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्‍याशी अजय राय को 337995 वोट मिले हैं। वाराणसी में भी कांटे की टक्कर चल रही है।
Varanasi Chunav Result 2024:  वाराणसी से पीएम मोदी 126367 वोटों से चल रहे आगे
Jun 04, 2024, 1:53 PM IST

Machalishahr Chunav Result 2024: मछलीशहर में 37498 वोटों से प्रिया सरोज आगे

Machalishahr Chunav Result 2024: मछलीशहर लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की प्रत्‍याशी प्रिया सरोज 37498 वोटों से आगे चल रही हैं। यहां प्रिया सरोज को अबतक 226056 वोट और बीजेपी के बीपी सरोज को 188558 वोट मिले हैं।
Jun 04, 2024, 1:51 PM IST

Kannauj Chunav Resul 2024: कन्नौज में सुब्रत पाठक 80347 वोटों से पीछे, अखिलेश ने बनाई बढ़त

Kannauj Chunav Resul 2024: कन्नौज लोकसभा सीट पर अखिलेश यादव आगे चल रहे हैं। यहां अभी तक की गणना में अखिलेश यादव को 286112 वोट मिले हैं जबकी भाजपा प्रत्‍याशी सुब्रत पाठक को 205765 वोट मिले हैं। ऐसे में अभी तक अखिलेश यादव 80347 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Jun 04, 2024, 1:49 PM IST

Rae Bareli Chunav Resul 2024: रायबरेली में दो लाख से अधिक का अंतर

Rae Bareli Chunav Resul 2024: रायबरेली लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी राहुल गांधी भारी बढ़त बनाए हुए हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार राहुल गांधी को अभी तक 422011 वोट जबकी बीजेपी प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह को 188977 वोट मिले हैं। इस तरह राहुल गांधी 233034 वोटों से आगे चल रहे हैं।
Jun 04, 2024, 1:42 PM IST

Sultanpur Chunav Resul 2024: सुल्‍तानपुर से मेनका संजय गांधी 19970 वोटों से चल रही हैं पीछे

Sultanpur Chunav Resul 2024: यूपी की सुल्‍तानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी अभी भी पीछे चल रही हैं। यहां मेनका गांधी को अभी तक 166763 वोट मिले हैं जबकी समाजवादी पार्टी के प्रत्‍याशी रामभुआल निषाद को 186733 वोट मिले हैं।
Jun 04, 2024, 1:21 PM IST

कार्यकर्ताओं में विवाद

लखनऊ में काउंटिंग के बीच भिड़े सपा- भाजपा कार्यकर्ता
Jun 04, 2024, 1:17 PM IST

Kannauj Chunav Result: कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव 78627 वोटो से चल रहे आगे

Kannauj Chunav Result: उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश यादव बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी सुब्रत पाठक से 78627 वोटो से आगे चल रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार अखिलेश यादव को अभी तक 251631 वोट जबकि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुब्रत पाठक को 173004 वोट मिले हैं।
Kannauj Chunav Result: कन्नौज लोकसभा सीट से अखिलेश यादव 78627 वोटो से चल रहे आगे
Jun 04, 2024, 1:12 PM IST

Uttar Pradesh Chunav Result: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी फिर निकली भाजपा से आगे

Uttar Pradesh Chunav Result: उत्तर प्रदेश लोकसभा मतगणना के दौरान यूपी में समाजवादी पार्टी एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी से आगे निकल गई है। ताजा आंकड़ों के अनुसार समाजवादी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है तो भारतीय जनता पार्टी 34 सीटों पर आगे है। इसी तरह कांग्रेस 7 सीटों पर और 2 सीटों पर राष्ट्रीय लोकदल, एक सीट पर आजाद समाज पार्टी और एक सीट पर अपना दल सोनेलाल पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
Jun 04, 2024, 12:57 PM IST

महराजगंज के DM ने ईवीएम कमीशनिंग का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी अनुनय झा ने कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे ईवीएम कमीशनिंग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सिंबल लोडिंग और मॉक पोल की जानकारी ली। फरेंदा, सिसवा और नौतनवा में सिंबल लोडिंग का कार्य पूर्ण हो चुका था, जबकि सदर और पनियरा में सिंबल लोडिंग अपने अंतिम चरण में था। उन्होंने फरेंदा, सिसवा और नौतनवा के एआरओ/एसडीएम को 05 प्रतिशत मशीनों का मॉक पोल प्रत्याशियों अथवा उनके अभिकर्ताओं की उपस्थिति में पारदर्शी तरीके से करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रत्येक ईवीएम पर प्रत्येक सिंबल पर न्यूनतम 01 वोट कर मशीन की जांच कर लें। उन्होंने एसडीएम को स्वयं भी ऐसा करने का निर्देश दिया।
READ MORE

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+