UP Local Weather: आज इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश, गायब हो जाएगी गर्मी, देखें लिस्ट

UP Local Weather: भीषण गर्मी का सामना करने के बाद अब उत्तर प्रदेश में मानसून जोरदार तरीके से एंट्री करने वाला है। मौसम विभाग द्वारा मंगलवार को अर्थात आज उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है।

हालांकि अगले दो दिनों में मानसून उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रवेश कर जाएगा। उसके बाद पूरे उत्तर प्रदेश में मानसून की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। सोमवार को भी उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में अच्छी बारिश देखने को मिली थी।

up-local-weather-there-will-be-heavy-rain-in-these-districts-today

आईएमडी द्वारा जारी आंकड़ों की बात करें तो कोई जनपदों में तापमान अब नम हो गया है। वाराणसी के विभिन्न इलाकों में 25 और 26 जून को हल्की-फुल्की बारिश की संभावना जताई जा रही है। हालांकि 2 दिन बाद गुरुवार को वाराणसी में मूसलाधार बारिश होगी।

तापमान की बात करें तो आगामी दो दिनों तक वाराणसी में न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ऐसे में जहां पिछले सप्ताह लोग भीषण गर्मी से परेशान थे वहीं अब गर्मी से राहत मिलना शुरू हो गया है।

अन्य जनपदों में हीट वेव की संभावना
पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत मौसम विज्ञान विभाग मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो मंगलवार को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया एवं आसपास इलाकों में ताप लहर (हीट वेव) चलने की संभावना है।

इन जनपदों में वज्रपात की संभावना
मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, कासगंज, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं एवं आसपास इलाकों में मेघ गर्जन के साथ ही वज्रपात होने की संभावना है।

अन्य जनपदों में चलेगी भीषण आंधी
मौसम केंद्र लखनऊ द्वारा आंधी को लेकर भी अपडेट दिया गया है। ताजा अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर एवं आसपास इलाकों में मंगलवार को सतही तेज हवा (आंधी) चलने की संभावना जताई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+