यूपी लेखपाल परीक्षा: अखिलेश यादव ने लगाया पेपर लीक का आरोप, STF ने 18 को किया गिरफ्तार

लखनऊ, 31 जुलाई: उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPSSSC) ने राज्य में लेखपाल के 8085 पदों पर भर्ती निकाली थी। जिसकी परीक्षा रविवार को संपन्न हुई। वैसे तो यूपी सरकार का दावा है कि ये पेपर बिना नकल के हुआ, लेकिन समाजवादी पार्टी ने परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर यूपी एसटीएफ ने नकल रोकने के लिए कई टीमें तैनात कर रखी थीं। जिसने अलग-अलग जगहों से 18 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Akhilesh Yadav

समाजवादी पार्टी के प्रमुख और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जो प्रयागराज का बताया जा रहा। इसमें कुछ छात्र हंगामा करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ अखिलेश यादव ने लिखा कि आज लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हो गया। अब तो लगता है कि अभ्यर्थियों का ये आरोप सच है कि ये सब बीजेपी सरकार की ही चाल है, जिससे कोई भी परीक्षा पूरी ना हो पाए और लोगों को नौकरी ना मिले, जिससे युवा, पूंजीपतियों के यहां श्रमिक-चपरासी बन के रह जाएं। बीजेपी वेतन-पेंशन के खिलाफ है।

इस वीडियो को समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से भी शेयर किया गया है। पार्टी ने लिखा कि मुख्यमंत्री वीक, फिर पेपर लीक। प्रयागराज में लेखपाल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हुआ, योगी सरकार हर बार की तरह नाकाम। सफलतापूर्वक परीक्षा नहीं करा पा रहे हैं तो इस्तीफा दे दें CM। क्या नौकरी देने से बचने के लिए पेपरों को खुद लीक करा रही सरकार? युवाओं के भविष्य से बंद हो खिलवाड़।

2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल
आपको बता दें कि लेखपाल भर्ती के लिए 13,90,305 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन 11,42,638 अभ्यर्थी पेट 2021 में कम स्कोर की वजह से बाहर हो गए। ऐसे में कुल 2 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। ये परीक्षा 12 मंडलों में रविवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक आयोजित की गई थी। UPSSSC का दावा है कि पेपर लीक नहीं हुआ, बस कुछ जगहों पर चुनिंदा छात्र नकल करते पकड़े गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+