Karhal Dalit Woman Murder: करहल में मतदान के बीच दलित महिला की हत्या, पिता का आरोप- BJP समर्थन पर हुआ मर्डर

UP, Karhal Dalit Woman Murder: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के करहल विधानसभा क्षेत्र पर आज यानी 20 नवंबर (बुधवार) को उपचुनाव कराए गए। चुनाव के बीच, एक दलित महिला की हत्या का मामला सामने आया है, जिसने राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर हलचल मचा दी है। 23 वर्षीय महिला का शव बोरे में भरकर फेंका हुआ मिला।

परिवार का आरोप है कि यह हत्या राजनीतिक दबाव के कारण हुई, क्योंकि महिला ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट देने की बात कही थी। पुलिस ने बताया कि महिला के पिता की शिकायत पर दर्ज मामले में प्रशांत यादव और मोहन कठेरिया को गिरफ्तार किया गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरी घटना?

UP Karhal Dalit Woman Murder

क्या है पूरी घटना?
करहल में वोटिंग के बीच, महिला का शव कंजरा नदी पुल के पास एक बोरे में मिला। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी प्रशांत यादव और उसके साथी मोहन कठेरिया ने उनकी बेटी को धमकाया और फिर अगवा कर लिया। आरोपियों ने महिला को भाजपा को वोट देने से रोकने के लिए दबाव बनाया।

पिता का आरोप है कि तीन दिन पहले प्रशांत यादव मेरे घर आया था और सपा को वोट देने की बात कही। मेरी बेटी ने साफ कहा कि वह भाजपा को वोट देगी। बीती 19 नवंबर को वे मेरी बेटी को जबरदस्ती उठाकर ले गए। हम रात-दिन उसे खोजते रहे। आज सुबह उसका शव मिला।

क्या हुई पुलिस की कार्रवाई?
पुलिस ने प्रशांत यादव और मोहन कठेरिया को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता ने प्रशांत यादव के ऑफिस में बेटी की चप्पल मिलने की बात कही, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। एसपी ने कहा, "महिला के माता-पिता का कहना है कि हत्या का कारण राजनीतिक मतभेद था। सभी पहलुओं को जांच में शामिल किया जा रहा है।"

मौत पर सियासत!
करहल से भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव का आरोप है कि यह घटना सपा की गुंडागर्दी को उजागर करती है। सिर्फ भाजपा को वोट देने की बात करने पर दलित बेटी की हत्या कर दी गई। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने सपा पर निशाना साधते हुए कहा, "लाल टोपी वाले गुंडों का यह शर्मनाक कृत्य है। अखिलेश यादव को अपनी पार्टी के लोगों पर नियंत्रण रखना चाहिए।" उधर, समाजवादी पार्टी ने इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए खारिज किया है।

परिवार की आर्थिक स्थिति क्या है?

  • पीड़िता के पिता ठेले पर सब्जी बेचते हैं।
  • आरोपियों में से एक, प्रशांत यादव, पेपर बांटने का काम करता है।
  • स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला को आखिरी बार प्रशांत के साथ देखा गया था।

हत्या के पीछे कारण: राजनीति या कुछ और?
परिवार का कहना है कि हत्या इसलिए हुई, क्योंकि पीड़िता भाजपा को वोट देना चाहती थी। घटना ने करहल में राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है, जहां भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला चल रहा है। पुलिस का कहना है कि हत्या के सभी संभावित कारणों की जांच की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+