Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: जानिए जापान के सैकड़ों CEO क्यों करेंगे उत्तर प्रदेश का दौरा, रोजगार का क्या है कनेक्शन?

CM Yogi News In Hindi Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में आए दिन विदेशी कंपनिया भी अपना रुचि दिखा रहीं हैं। इसी क्रम में जापान ने भी उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावना व्यक्त की है। जापान के यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल ओसादा ने सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर यहां निवेश की इच्छा जताई है। इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की।

जापान के राज्यपाल ओसादा ने बताया कि उत्तर प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं है। सीएम योगी के नेतृत्व में यहां तेजी से विकास हो रहा है। जापान भी इस विकास का हिस्सा बनाना चाहता है। यहां निवेश करना चाहता है। इसलिए
जापान से करीब 250 सीईओ उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं की तलाश करेंगे।

cm yogi

उन्होंने बताया कि यहां ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा दिया जाएगा। ग्रीन हाइड्रोजन को लेकर उत्तर प्रदेश व यामानासी प्रीफेक्चर के मध्य समझौता होगा और यहां सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा।

इतना ही नहीं हरित हाइड्रोजन प्रौद्योगिकी में यामानासी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के छात्रों को औद्योगिक प्रौद्योगिकी का अध्ययन करने का अवसर प्रदान करेगा।

Delhi News: दिल्ली में AAP की हार से क्यों कांपा INDIA bloc,बंगाल,UP से महाराष्ट्र तक हड़कंप की 5 वजह समझिए
उन्होंने कहा कि इसके साथ ही उत्तर प्रदेश और जापान मिलकर बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए विशेष पहल करेंगे।
बौद्ध धर्म से जुड़े पर्यटन स्थलों पर जापानी पर्यटन गतिविधियों को बढ़ाने के लिए बुद्धिस्ट सर्किट की भूमिका को और बढ़ाया जाएगा।

इसके साथ ही यहां निवेश बढ़ने से यूपी के युवाओं को रोजगार का अच्छा अवसर होगा। युवाओं को नौकरी मिलेगी। आर्थिक स्तर में और सुधार होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+