1 ट्रिलियन इकॉनमी की तरफ अग्रसर है UP, YEDIA निभा रहा अहम भूमिका
CM Yogi की सरकार यूपी में 6 साल पूरे कर चुकी है। इन छह सालों में सरकार यूपी का परसेप्शन बदलने में कामयाब रही है। योगी अब यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने की कवायद में जुटे हुए हैं।

Yamuna Expressway Industrial Development Authority: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM YOGI ADITYANATH) की सरकार के 25 मार्च को 6 साल पूरे हो गए। योगी सरकार के 6 साल पूरा होने पर सीएम योगी ने YEDIA का जिक्र करते हुए कहा कि नोएडा में यमुना विकास प्राधिकरण के अंतर्गत बहुत सारे प्रोजेक्ट लग रहे जो यूपी की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। इसके साथ ही YEDIA के सीईओ का कहना है कि आने वाले समय में यूपी की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन इकॉनमी का लक्ष्य पूरा करने ईडा अहम भूमिका निभाएगा।
मोदी के संकल्प से सिद्धि तक मिशन को आगे बढ़ा रही योगी सरकार
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार विकास के मामले में यूपी को पिछले 6 सालों में ट्रैक पर लाने में कामयाब रही है। यूपी सरकार अपनी मेहनत के दम पर यूपी का परसेप्शन बदलने में कामयाब हुई है। योगी भी इस बात को बार बार दोहराते हैं कि पहले यूपी एक बीमारू स्टेट था लेकिन अब 6 सालों में यह कई मामलों में दूसरे प्रदेशों से बहुत आगे निकल चुका है। एमएसएमई के मामले में तो यूपी सबसे आगे है। योगी सरकार का यह काम मोदी के संकल्प से सिद्धी तक के मिशन को पूरा करने में और देश के सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाने में मदद करेगा।
निवेश लाने के लिए 6 साल योगी सरकार की ने कड़ी मेहनत
सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरकार के बनने के बाद से ही यूपी में निवेश लाने के लिए लखनऊ में पहली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन पिछली सरकार में किया था। इस कार्यक्रम में बड़े पैमाने पर निवेश आया था। इस सेरेमनी से उत्साहित योगी सरकार ने दूसरी सरकार में ग्लोबल इनवेस्टर समिट का आयोजन कर दुनियांभर के निवेशकों को यूपी आने का न्यौता दिया। सरकार ने इसके लिए देश ही नहीं विदेशों में भी मंत्रियों से रोड शो करवाया। खुद सीएम मुंबई गए और वहां से करीब पांच लाख करोड़ रुपये का निवेश लेकर लौटे थे। योगी ने निवेशकों को यूपी आने का निमंत्रण दिया था और यहां आने पर उनके हितों की रक्षा करने का भी आश्वासन दिया था।
योगी के 1 ट्रिलियन इकॉनमी के लक्ष्य को पूरा करने में जुटा YEDIA
सीएम योगी की इस मंशा को भांपते हुए यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने भी नोएडा को बिजनेस के हर क्षेत्र में अग्रणी बनाने की कवायद शुरू की। चाहे जेवर में बन रहा नोएडा इंटरनेशल एयरपोर्ट हो या मेडिकल डिवाइस पार्क, इलेक्ट्रानिक पॉर्क हो या नई फिल्म सिटी या फिर टॉय पार्क। हर क्षेत्र में उद्योगपतियों को आमंत्रित कर उनको नियम के मुताबिक समय से जमीन का आवंटन करना और बड़े तथा अहम प्रोजेक्ट की निगरानी करना शुरू किया। इसमें अग्रणी भूमिका YEDIA के CEO अरुणवीर सिंह ने निभाई। उन्होंने सरकार के एजेंडे को भांपते हुए उसके अनुसार कदम उठाना शुरू किया जिसका नतीजा है कि आज यह प्राधिकरण नोएडा में बड़े पैमाने पर रोजगार लाने में कामयाब रहा है।
औद्योगिक इकाइयों का नया हब बनेगा नोएडा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वन ट्रिलियन इकॉनमी के सपने को लेकर YEDIA के सीईओ अरुणवीर सिंह कहते हैं कि, युमना एक्स्प्रेस वे प्राधिकरण के तहत नोएडा में बहुत सारे प्रोजेक्ट लग रहे हैँ जिससे यहां की इकॉनमी में बूम आएगा। नोएडा में डिवाइस पार्क और टॉय पार्क पहले ही लांचिंग के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही देश ही नहीं दुनिया की 16 कम्पनियां इस इलाके में अपनी औद्योगिक इकाइयां लगाने की इच्छा जाहिर कर चुकी हैं। सेक्टर सात में करीब 130 एकड़ जमीन उनको आवंटित की जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications