UP IPS-PCS Transfer: 24 घंटे में 15 IPS-41 PCS अफसरों के तबादले, Lucknow-Ayodhya समेत किसे कहां मिली तैनाती
UP IPS-PCS Transfer: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रशासनिक मशीनरी को नई गति देने के लिए मात्र 24 घंटे के अंदर बड़े फेरबदल किए हैं। करीब 15 आईपीएस और 41 पीसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किया गया है। यह फेरबदल लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज जैसे महत्वपूर्ण जोनों और कमिश्नरेट को प्रभावित कर रहा है।
यह बदलाव सामान्य रूटीन ट्रांसफर से ज्यादा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, खाली पदों को भरने और कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपने का हिस्सा माना जा रहा है। आइए विस्तार से जानते हैं पूरी लिस्ट, किसे कहां मिली तैनाती?

Uttar Pradesh IPS Transfers List: IPS अधिकारियों के प्रमुख ट्रांसफर
यूपी सरकार ने 15 आईपीएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। यहां प्रमुख नाम और बदलाव:-
| अधिकारी का नाम व बैच | वर्तमान तैनाती | नई तैनाती |
| मुथा अशोक जैन (आईपीएस-आरआर-1995) | पुलिस महानिदेशक/अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर ज़ोन | पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, मुख्यालय उ०प्र०, लखनऊ |
| श्री अमरेन्द्र के० सेंगर (आईपीएस-आरआर-1995) | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ | पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, उ०प्र० लखनऊ के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार |
| श्री राम कुमार (आईपीएस-आरआर-1995) | अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स, उ०प्र०, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर ज़ोन, गोरखपुर |
| श्री नवीन अरोरा (आईपीएस-आरआर-1997) | अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं उ०प्र०, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी ज़ोन, वाराणसी |
| श्री पीयूष मोर्डिया (आईपीएस-आरआर-1998) | अपर पुलिस महानिदेशक, वाराणसी ज़ोन, वाराणसी | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज |
| श्री भगवान एस० श्रीवास्तव (आईपीएस-आरआर-1998) | अपर पुलिस महानिदेशक, अभिसूचना, उ०प्र०, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, तकनीकी सेवाएं उ०प्र०, लखनऊ |
| डॉ० संजीव गुप्ता (आईपीएस-आरआर-1999) | अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पुलिस मुख्यालय, लखनऊ | अपर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० पुलिस मुख्यालय के साथ-साथ अपर पुलिस महानिदेशक, लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार |
| श्री तरुण गाबा (आईपीएस-आरआर-2001) | अपर पुलिस महानिदेशक, सुरक्षा उ०प्र० लखनऊ | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ |
| श्री धर्मवीर (आईपीएस-आरआर-2002) | पुलिस महानिरीक्षक, होमगाड्र्स उ०प्र०, लखनऊ | पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी पूर्वी ज़ोन, प्रयागराज |
| श्री मोहित गुप्ता (आईपीएस-आरआर-2006) | सचिव (गृह) उ०प्र० शासन, लखनऊ | पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन उ०प्र०, लखनऊ |
| श्री विनोद कुमार सिंह (आईपीएस-आरआर-2007) | पुलिस महानिरीक्षक, डॉ० भीमराव अम्बेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद | पुलिस महानिरीक्षक, विशेष जाँच, उ०प्र०, लखनऊ |
| श्री जोगेन्द्र कुमार (आईपीएस-आरआर-2007) | पुलिस आयुक्त, पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज | पुलिस महानिरीक्षक, पीटीएस, मुरादाबाद |
| श्री आनन्द सुरेशराव कुलकर्णी (आईपीएस-आरआर-2008) | पुलिस महानिरीक्षक, भ्रष्टाचार निवारण संगठन, उ०प्र०, लखनऊ | सचिव (गृह) उ०प्र० शासन, लखनऊ |
| श्री अनूप कुमार सिंह (आईपीएस-आरआर-2014) | पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ | पुलिस अधीक्षक, ई०ओ०डब्ल्यू०, उ०प्र०, लखनऊ |
| श्री आनन्द कुमार (आईपीएस-एसपीएस-2015) | पुलिस अधीक्षक, सम्बद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ | पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उ०प्र०, लखनऊ |
ये बदलाव लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज जैसे संवेदनशील क्षेत्रों पर फोकस दिखाते हैं।
Uttar Pradesh PCS Transfers List: 41 PCS अधिकारियों का ट्रांसफर: प्रमुख बदलाव
27 जुलाई की देर रात जारी हुए PCS ट्रांसफर में कई जिलों के DM, ADM और अन्य अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली। कुछ अहम ट्रांसफर:-
महेंद्र कुमार सिंह : अयोध्या विकास प्राधिकरण से नगर मजिस्ट्रेट, वाराणसी।
बिंदुलता : जौनपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), कानपुर नगर।
संजय चावला : आजमगढ़ में ADM (प्रशासन) बने।
कुंवर पंकज : महोबा से अपर आयुक्त, झांसी मंडल।
इंद्र नंदन सिंह : जौनपुर NM से ADM (वि/रा), महोबा।
महिपाल सिंह : चीनी मिल संघ से NM, जौनपुर।
विनय कुमार मिश्र : चंदौली से चीनी मिल संघ प्रधान प्रबंधक।
जगमोहन गुप्ता : एटा से नगर मजिस्ट्रेट, लखनऊ (महत्वपूर्ण शिफ्ट)।
ज्ञानचंद्र गुप्ता : लखनऊ NM से ADM (वि/रा), बस्ती।
पंकज दीक्षित : आजमगढ़ से NM, मेरठ।
आइए विस्तार से देखें लिस्ट-
Download

Click it and Unblock the Notifications
