UP: कड़ाके की ठंड को देखते हुए योगी सरकार ने बदला स्कूलों का समय, सख्ती से पालन के दिए निर्देश

UP School Timing: करके की ठंड को देखते हुए स्कूली बच्चों को परेशानियों को ध्यान में रखकर यूपी सरकार द्वारा स्कूलों के खुलने और बंद करने के समय में बदलाव किया गया है। इसे लेकर सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश जारी किया गया है।

जारी आदेश में स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि कड़ाके की ठंड को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश में स्कूल सुबह 10:00 बजे नहीं खुलेंगे तथा सायंकाल 3:00 बजे के पहले स्कूलों को बंद कर दिया जाएगा।

up-in-view-of-the-cold-yogi-government-changed-the-school-timings

यह आदेश शिक्षा निदेशक डॉ महेंद्र देव द्वारा जारी किया गया है। आदेश में यह भी लिखा गया है कि जब तक कोई नया आदेश जारी नहीं किया जाता तब तक स्कूलों को बताए गए समयानुसार ही खोला और बंद किया जाएगा।

शिक्षा निदेशक डॉक्टर महेंद्र देव द्वारा सभी जनपदों में शिक्षा से जुड़े अधिकारियों को भेजे गए पत्र में लिखा गया है कि 'प्रदेश में अत्यधिक ठंड और शीत लहर के कारण विद्यालयों का प्रदेश के समस्त बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों की कक्षाओं का समय अग्रिम आदेशों तक प्राप्त 850 बजे से 2:50 बजे स्थान पर सुबह 10:00 बजे से अपरण 3:00 बजे तक किया जाए।

यह भी निर्देश दिया गया है कि इसका कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी बात कही जा रही है। हालांकि कड़ाके की ठंड और शीतलहर को ध्यान में रखते हुए कई जनपदों में पहले से ही आठवीं तक के स्कूलों को बंद करने का आदेश पहले ही जारी किया जा चुका है।

कुछ जनपदों में 8 जनवरी तक तो कुछ जनपदों में 14 जनवरी तक आठवीं के स्कूलों को बंद करने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। हालांकि अब जब भी स्कूल खुलेंगे तो कक्षाएं केवल 5 घंटे ही चलेंगी जिससे छात्र-छात्राओं को काफी राहत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+