इलाहाबाद HC : यूपी उच्चतर न्यायिक सेवा 2018 परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे देखें रिजल्ट
इलाहाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश हायर जुडिशल सर्विस रिक्रूटमेंट 2018 भर्ती की प्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाकर देख सकते हैं। इस भर्ती की लिखित परीक्षा 29 जुलाई 2018 को हुई थी। प्री परीक्षा में पास होने वाले सभी अभ्यार्थियों का अनुक्रमांक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। रिजल्ट पीडीएफ फाइल में अपलोड किया गया है। अभ्यार्थी पीडीएफ फाइल डाउनलोड कर अपना अनुक्रमांक चेक कर सकते हैं। फिलहाल प्री परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे। मुख्य परीक्षा 7-9 दिसंबर तक होगी।

कैसे देखें रिजल्ट
सबसे पहले आप इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं। यहां रिक्रूटमेंट काॅलम पर क्लिक करे आपको रिजल्ट वाला लिंक दिखेगा। इस पर क्लिक कर आप रिजल्ट देख सकते है । अथवा नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सीधे रिजल्ट देखें।
लिंक - http://www.allahabadhighcourt.in/event/event_4490_05-10-2018.pdf
इस लिंक से आप पीडीएफ फाइल के तौर पर प्री परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का रिजल्ट देख सकेंगे। सभी के अनुक्रमांक पीडीएफ फाइल में अपलोड किए गए।
लिंक- http://www.allahabadhighcourt.in/event/event_4498_06-10-2018.pdf इस लिंक से आप कटऑफ आदि सीधे देख सकते है।
महत्वपूर्ण जानकारी
उत्तर प्रदेश में न्यायिक सेवा में जाने के लिये यह बेहद ही शानदार मौका होता है। हाईकोर्ट इस भर्ती परीक्षा का आयोजन कराता है और इस भर्ती के द्वारा चयनित होने वाले अभ्यार्थी को डिस्ट्रिक्ट जज के पद पर नियुक्ति मिलेगी। यूपी उच्च न्यायिक सेवा की यह भर्ती 10 मई 2018 को शुरू हुई थी और 14 जून 2018 तक इसके लिए फॉर्म भरे गए थे। यह भर्ती कानून में बैचलर की डिग्री रखने वालों अभ्यर्थियों के लिए है और जिन्होंने 7 साल की एडवोकेट प्रेक्टिस की हो। इस भर्ती में कुल 37 पद है जिसमें अनारक्षित 21 पद, OBC 9 और SC के 7 पद हैं।
ये भी पढ़ें- फिर बगावती हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज, अब राहुल गांधी के लिए कह दी ये बड़ी बात












Click it and Unblock the Notifications