फिर बगावती हुए भाजपा सांसद साक्षी महाराज, अब राहुल गांधी के लिए कह दी ये बड़ी बात

उन्नाव। यूपी के उन्नाव से भाजपा के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी को लेकर विावादित बयान दिया है। साक्षी महाराज ने राहुल गांधी को उन्नाव से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए कहा कि राहुल अपने कार्यों के कारण हंसी के पात्र बनते हैं। साक्षी महाराज ने एक बार फिर राम मंदिर का राग अलापा है। उन्होंने कहा कि आगामी 6 दिसंबर से संत समाज और वह अयोध्या में राम मंदिर की कार सेवा शुरू कर देंगे।

राहुल गांधी को दिया चैलेंज

राहुल गांधी को दिया चैलेंज

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि शिव भक्त, राम भक्त बनने के लिए आंतरिक शुद्धता की आवश्यकता है। राहुल गांधी जा रहे हैं मानसरोवर और खा रहे हैं नानवेज। कहीं टोपी लगा रहे हैं, कहीं शिव भक्त बन रहे हैं कहीं मान राम भक्त बन रहे हैं। यह नाटक क्यों। मन में राम बगल में छुरी। यह बगल की छूरी के कारण राहुल गांधी सब जगह हंसाई के पात्र बन रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को लोकसभा का चुनाव उन्नाव से लड़ने की चुनौती दी। साक्षी महाराज ने कहा कि लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आ जाओ। साक्षी महाराज चुनाव हार गये तो राजनीति छोड़ देंगे और अगर तुम हार गए तो हिंदुस्तान छोड़ इटली चले जाना।

राम मंदिर पर बोले सांसद

राम मंदिर पर बोले सांसद

साक्षी ने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश आए या ना आए, फैसले का इंतजार नहीं करेंगे। आगामी 6 दिसंबर से संत समाज और वह अयोध्या में राम मंदिर की कार सेवा शुरू कर देंगे। क्या साक्षी महाराज सरकार और भाजपा से बगावत करने जा रहे हैं? पूछे गए इस सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि ना तो संत समाज और ना ही वह भाजपा और सरकार के खिलाफ बगावत कर रहे हैं। वह सपने में भी भाजपा से बगावत की बात सोच ही नहीं सकते हैं।

हम राम भक्त हैं- साक्षी महाराज

हम राम भक्त हैं- साक्षी महाराज

साक्षी महाराज ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी के मानसरोवर यात्रा का विरोध नहीं करती है। हम राम भक्त हैं। लेकिन वेद में लिखा है कि पहले अंदर से शुद्ध हो जाइए फिर देवता की पूजा कीजिए। कोई भी बिना शुद्ध हुए मंदिर में प्रवेश नहीं करता है। बिना शुद्ध हुए खाना भी नहीं खा सकते हैं, बिना शुद्ध हुए आप आईसीयू में भी नहीं जा सकते हैं और ना ही जूते चप्पल पहनकर कोई नहीं जा सकता है।

ये भी पढ़ें- पंखुड़ी पाठक पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं का हमला, पथराव, गाड़ी तोड़ी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+