योगी सरकार नोएडा मेट्रो स्टेशनों पर बनेंगे कन्वीनियंस स्टोर, NMRC में मिलेगी नौकरी
यूपी की योगी सरकार नोएडा मेट्रो स्टोशनों पर सुविधाओं को बढ़ाने जा रही है, जिससे 21 स्टेशनों पर यात्रियों को लाभ मिलेगा। सीएम योगी के प्रतिनिधित्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार छह मेट्रो स्टेशनों पर खाली पड़े कामर्शियल स्थानों को पर कन्वीनियंस स्टोर बनाने का निर्णय लिया है।
इसका उद्देश्य मेट्रो स्टेशनों पर खाद्य और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करना है, जिससे राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी और यात्रियों की सुविधा में वृद्धि होगी।

नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एनएमआरसी) सेक्टर 50, सेक्टर 51, सेक्टर 76, अल्फा वन, डेल्टा वन और ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (जीएनआईडीए) कार्यालय मेट्रो स्टेशनों पर सीढ़ियों के पास खाली पड़े क्षेत्रों का इसके लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
इन स्टोरों का कुल क्षेत्रफल 310 वर्ग मीटर है। अधिकारियों ने इन स्टोरों को संचालित करने के लिए 5 साल के लाइसेंस के लिए अप्लीकेशन आमंत्रित करते हुए प्रस्ताव (आरएफपी) के लिए रिकवेस्ट की है, जिसमें अनिवार्य 1 साल की लॉक-इन अवधि है, जिसे प्रदर्शन के आधार पर 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है।
आवेदकों को डिजाइन, संरचनात्मक सुरक्षा प्रमाणपत्र और बिजली, पानी और स्वच्छता के लिए योजनाएं प्रस्तुत करनी होंगी।
एनएमआरसी का उद्देश्य खाली स्थानों को पुनर्जीवित करना, यात्री सुविधाओं में सुधार करना है। इस प्रोजेक्ट के तहत आरएफपी प्रक्रिया के जरिए कुशल श्रमिकों, क्लर्क, इंजीनियरों समेत अन्य पोस्ट पर नौकरियों मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications