UP में स्कूल खोलने के लिए योगी सरकार ने जारी की 'SOP', छह फीट की दूरी और 50 प्रतिशित बच्चे ही बुलाए जा सकेंगे

UP School Reopen, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 10 फरवरी और 1 मार्च से स्कूलों को कैसे खोला जाएगा, क्या नियम और शर्ते होंगे, किस दिन कौन सी क्लास चलेगी। इसको लेकर प्रदेश की योगी आदित्याथ सरकार ने दिशा-निर्देश यानी 'एसओपी' जारी कर दी है। बता दें कि सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में सभी को छह फीट की दूरी का पालन करना होगा। साथ ही 50 प्रतिशित बच्चे ही स्कूल बुलाए जा सकते है। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी के कारण मार्च 2020 से सरकारी और निजी स्कूल बंद हो गए थे, जो 10 फरवरी से फिर खुलेंने जा रहे है।

UP Govt issues guidelines for reopening of schools

केंद्र सरकार द्वारा जारी एसओपी के मुताबिक ही उत्तर प्रदेश में कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए स्कूल खोलने से पहले स्कूल प्रबंध को तैयार भी करनी होगी। दरअसल, स्कूल खोलने से पहले पानी की टंकी, किचेन, वॉशरूम, प्रयोगशाल, लाईब्रेंरी आदि की सफाई एवं विसंक्रमित कराया जाना सुनिश्ति किया जाए। यानी स्कूल में हाथ धोने की व्यवस्था, डिजिटल धर्मामीटर, सेनेटाइडर, साबुन की व्यवस्था आदि।

विद्यालय की परिवहन व्यवस्था शुरू करने से पहले सेनेटाइजेशन कराना आनिवार्य होगा। साथ ही स्कूल के प्रधानाध्यपक द्वारा स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों स्टॉफ से समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक मेडिकल सपोर्ट सुनिश्चिच किया जाए। सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन्स के मुताबिक, छात्र-छात्राओं के बीच कम से कम छह फीट की दूरी के साथ बैठने की व्यवस्था की जाए। स्कूल के नेटिस बोर्ड पर सामाजिक दूरी का पालन करने, मास्क लगाने, सेनेटाइजेशन, हाथ सफाई, यत्र-तत्र थूकने से प्रतिबंध के पोस्टर लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही आगंतुक कक्ष, पेयजल केंद्र, टॉयलेट के बाहर जमीन पर छह फीट की दूरी पर निशान बनाया जाए।

50 प्रतिशित बच्चे ही बुलाए जा सकेंगे
'एसओपी' के मुताबिक, विद्यालय प्रबंधक प्रत्येक कक्षा में छात्रों की कुल क्षमत के 50 प्रतिशत बच्चों की ही स्कूल बुला सकते है। यानी 50 प्रतिशत उपस्थिति प्रथम दिन रहे तथा शेष 50 प्रतिशत की उपस्थिति दूसरे दिन रहे। इस प्रकार किसी भी कार्य दिवस पर किसी भी कक्षा में कुल क्षमता 50 प्रतिशत से अधिक उपस्थिति नहीं होगी।

अलग-अलग दिन स्कूल आएंगे स्टूडेंट
'एसओपी' के मुताबिक, विद्यालय के संचालन शेड्यूल के हिसाब से छात्र अलग-अलग दिन स्कूल आएंगे। प्राथमिक स्तर पर -
कक्षा 1 एवं 5 के छात्र सोमवार और गुरुवार को स्क्लू आएंगे।
कक्षा 2 एव 4 के छात्र मंगलवार व शुक्रवार को,
कक्षा 3 के छात्र बुद्धवार व शनिवार को स्कूल आएंगे।

वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर-
कक्षा 6 के छात्र सोमवार और गुरुवार को स्कूल आएंगे। कक्षा सात के स्टूडेंट मंगलवार और शुक्रवार और कक्षा आठ के स्टूडेंट बुधवार और शनिवार को स्कूल आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+