UP सरकार की किसानों के लिए शानदार योजना, 4 से 50 लाख तक का मिलेगा अनुदान
UP News: यूपी प्रदेश के किसानों के लिए योगी सरकार एक शानदार योजना लेकर आई है। किसानों को मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के माध्यम से 4 से 50 लाख तक का अनुदान दिया जा रहा है। मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार यह स्कीम लाई है। इसके तहत मिलेट्स बीज उत्पादन के लिए सीडमनी, मिलेट्स प्रसंस्करण, पैकिंग सह विपणन केंद्र, मिलेट्स मोबाइल आउटलेट और मिलेट्स स्टोर की स्थापना की जा सकती है।

ज्ञात है कि योगी सरकार श्रीअन्न और इससे जुड़े किसानों के उत्थान पर खास काम कर रही है। मोटे अनाजों को बढ़ावा देने के लिए हाल में ही श्रीअन्न महोत्सव और कार्यशाला का भी आयोजन किया था। मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के विभिन्न योजनाओं के तहत स्वयं सहायता समूह/कृषक उत्पादक संगठन/उद्यमी/किसान आवेदन कर सकते हैं। यह लोग मिलेट्स मोबाइल आउटलेट/मिलेट्स स्टोर में से किसी एक के लिए ही आवेदन करने के पात्र माने जायेंगे।
एनजीओ, कृषक उत्पादक संगठन, कारोबारी और किसान 11 से 16 दिसंबर तक आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। पंजीयन की प्रक्रिया 11 दिसंबर की दोपहर 12 बजे से 16 दिसंबर की रात्रि 12 बजे तक खुली रहेगी।
अनुदान पाने के लिए उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की वेबसाइट https://www.agriculture.up.gov.in/ पर जाकर आवेदन करना होगा। वेबसाइट में भी आवेदन के लिए पात्रता सर्वे और पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। आवेदक की ओर से इस पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए मौजूद लिंक पर विवरण भर कर जमा करना होगा। पंजीयन की प्रिंट कॉपी और अन्य समस्त वांछित अभिलेख अपने जिले के उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा करनी होगी।
यह भी पढ़ें UP News: यूपी को TB मुक्त बनाने के लिए योगी सरकार चला रही बड़ा अभियान, जानिए किसको मिल रहा फायदा












Click it and Unblock the Notifications