अखिलेश-मायावती से मुकाबले को योगी आदित्यनाथ ने चला 'ब्रह्मस्त्र', 3 हिस्सों में बंटेगा OBC कोटा
Recommended Video

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार सपा और बसपा के गठबंधन को लोकसभा चुनाव में मात देने के लिए एक मास्टर स्ट्रोक खेलने जा रही है। वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि योगी सरकार का प्लान है कि अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) कोटे को तीन सब-कैटिगरी में बांट दिया जाए ताकि सभी जातियों को मंडल आयोग द्वारा निर्धारित 27% आरक्षण का उचित लाभ मिले।

कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने कहा कि सरकार का ये कदम यूपी में बसपा और सपा के गठबंधन को ध्वस्त कर देगा। कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी प्रमुख हैं और राज्य में भाजपा के सहयोगी भी हैं।

ओपी राजभर ने बताया कि 27% कोटा तीन वर्गों में बांटा जाएगा
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने बलिया जिले के रसड़ा में पत्रकारों को बताया कि OBC कोटा को तीन सब-कैटिगरी में बांटने का ये राजनीतिक ब्रह्मास्त्र लोकसभा चुनाव से 6 महीने पहले लॉन्च किया जाएगा। ओपी राजभर ने बताया कि 27% कोटा तीन वर्गों में बांटा जाएगा जिसमें पिछड़ा (4 जातियां), अति पिछड़ा (19 जातियां) और सर्वाधिक पिछड़ा (59 जातियां) होंगी।

सपा-बसपा का खेल होगा खराब
अगर ये हुआ तो यादवों पर निर्भर सपा के लिए राजनीतिक और कोटा के हिसाब से भी ये चुनौती साबित होगा। OBC कोटा का लाभ सबसे अधिक यादव वर्ग लेता रहा है। ओबीसी में सबसे अधिक पिछड़ों को आरक्षण का लाभ नहीं मिला है, जबकि वे इसके लिए सबसे अधिक पात्र हैं। इसके वजह से ही भाजपा को अन्य पिछड़े वर्गों का लाभ 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के यूपी चुनाव के दौरान मिला था।

गैर-यादव OBC वर्ग को साधने के लिए हुआ सपा-बसपा का गठबंधन
2014 और 2017 की शर्मनाक हार के बाद सपा और बसपा गैर-यादव OBC वर्ग को साधने के लिए गठबंधन कर बीजेपी को चुनौती देने की कोशिश कर रही हैं, जिन्होंने बीजेपी को कई चुनाव में जीत दिलाई थी। ये दांव फुलपुर और गोरखपुर में बसपा-सपा के लिए सफल हुआ जहां कुर्मी और निषाद भाजपा पर भारी पड़े। अब हम उन्हें उनको आरक्षण का लाभ देंगे जो अबतक नहीं मिला।












Click it and Unblock the Notifications