कुंभ मेले के कारण 'शादियों पर पाबंदी', योगी सरकार ने जारी किया आदेश

इलाहाबाद। कुंभ मेला एक जनवरी 2019 से शुरू हो जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं, कुंभ मेले के दौरान योगी सरकार ने शादियों पर रोक लगा दी है। दरअसल, यूपी सरकार ने एक आदेश जारी करते हुए अगले साल जनवरी, फरवरी और मार्च में होने वाले कुंभ मेले के प्रमुख स्नानों के दौरान एक दिन पहले और एक दिन बाद में शादियों पर पाबंदी लगाई है। इस आदेश की कॉपी सभी मैरेज हॉल में भेज दी गई है।

up government orders that marriage are restricted in prayagraj during kumbh

मीडिया संस्थानों में चल रही खबरों के मुताबिक, प्रयागराज में 2019 के कुंभ मेले के पांच प्रमुख स्नान पर्वों के दिन के आसपास न तो कोई सात फेरे लेगा और नहीं कोई निकाह पढ़ाया जाएगा। सरकार ने इस आदेश की कॉपी सभी मैरेज हॉल में भेज दी है। जिसके बाद से लोगों को खलबली मच गई है। बता दें कि सरकार का ऐसा आदेश आने के बाद जिनके घरों में शादी है, वे असमंजस में पड़ गए है। वहीं, आदेश की कॉपी मिलने के बाद होटल मालिकों को अपनी बुकिंग कैंसिल करनी पड़ रही है। जिससे होटल मालिकों को लाखों रुपये का नुकसान हो सकता है।

up government orders that marriage are restricted in prayagraj during kumbh

बता दें कि कुंभ मेला प्रयागराज में जनवरी से शुरू हो जाएगा। स्नान के आसपास की अवधि में सरकार ने एक सर्कुलर जारी करके सभी मैरिज हॉल और होटलों को नोटिस भेजा है कि वे कुंभ के स्नान के ना तो एक दिन पहले कोई शादी की बुकिंग करें और ना ही स्नान के एक दिन बाद। कुंभ में जनवरी महीने में मकर सक्रांति, और पौष पूर्णिमा स्नान है जबकि फरवरी में मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी और माघी पूर्णिमा का स्नान है। जबकि मार्च के महीने में महाशिवरात्रि का स्नान होगा, जिसमें करोड़ों श्रद्धालु संगम में डुबकी लगाकर मोक्ष की कामना करेंगे।

वहीं, इस मामले में योगी सरकार के मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि कुंभ में काफी श्रद्धालु दूर-दराज से आयेगे। इस दौरान लोगों को असुविधा न हो, इसके लिए यह कदम उठाये गए है। उन्होंने कहा कि किसी को कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रदेश के सीएम से बात की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+