योगी सरकार का अनोखा आदेश, इन चार पेड़ों को छोड़ बाकी से काटने की रोक हटाई
Recommended Video

नई दिल्ली। एक ओर देश भर में पर्यावरण बचाने की मुहिम चल रही है तो दूसरी ओर उत्तर प्रदेश में कुछ और होने जा रहा है। यहां हाल ही में घोषित की गई वन नीति में बड़ा बदलाव किया गया है। इस बदलाव के अनुसार वन विभाग ने चार प्रजाति के पेड़ों को छोड़ कर बाकी सभी को काटने पर लगी रोक हटा ली गई है। यूपी सरकार की ओर से यह शासनादेश 25 अक्टूबर 2017 को जारी किया गया है। इसमें लिखा गया है कि 'निम्नलिखित प्रजातियों के वृक्षों को दिनांक 31 दिसंबर 2025 तक, तब तक नहीं काटा जाएगा डह तक कि उत्त वृक्ष सूख ना गया हो, या व्यक्ति या संपत्ति के लिए खतरा पैदा कर रहा हो या सरकार द्वारा अनुमोदित विकास कार्य के निष्पादन के लिए इसका काटा जाना आवश्यक हो या आम (मैगीफरा इण्डिका) वृक्ष की स्थिति में, उसकी फलदायी क्षमता सारभूत रूप से क्षीण हो गई हो और ऐसे वृक्षों को काटने के लिए सक्षम प्राधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त कर ली गई हो।' सरकार की ओर से जारी शासनादेश में आम (देशी/ तुकमी/ कलमी), नीम, साल और महुआ शामिल है।

बता दें कि बीते साल ही पूर्व की अखिलेश सरकार के कार्यकाल में 11 जुलाई 2016 को प्रदेश की 6166 जगहों पर करीब 81000 हेक्टेयर में 5 करोड़ पेड़ लगाए गए थे। इसे गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था और इसकी सराहना की गई थी। यूपी सरकार की इस नई वन नीति से पर्यावरणविद भी हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications